PAK vs CAN: कौन हैं साद बिन जफर जिन्होंने पाकिस्तान को किया चैलेंज, USA-भारत के बाद कनाडा पड़ेगी भारी?
T20 World Cup 2024 Pakistan vs Canada: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम मंगलवार यानी 11 जून को कनाडा के खिलाफ मुकाबले खेलने वाली है। पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। यूएसए और भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद पाकिस्तान को हर हाल में इस मुकाबले को जीतना होगा।
कनाडा की टीम चुनौती देने को तैयार
दूसरी तरफ कनाडा की टीम भी पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। कनाडा ने पिछले मुकाबले में आयरलैंड को पटखनी दी थी। आयरलैंड वही टीम है जिसने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को टी-20 फॉर्मेट में पहली बार हराया था। ऐसे में आयरलैंड को हराने के बाद कनाडा की टीम पाकिस्तान को भी टक्कर देने को तैयार दिखाई दे रही है। कनाडा के कप्तान साद बिन जफर को यकीन है कि पाकिस्तान के खिलाफ उनकी टीम जोरदार प्रदर्शन करने में कामयाब होगी।

पाकिस्तान को किया चैलेंज
कनाडा के कप्तान साद बिन जफर ने आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं। आयरलैंड पर कनाडा की शानदार जीत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अध्याय जोड़ दिया है। साद बिन जफर को यकीन है कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए प्लान बनाया हुआ है।
कौन हैं साद बिन जफर
कनाडा के कप्तान साद बिन जफर मूल रूप से पाकिस्तानी हैं। पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे जफर लंबे समय से कनाडा में हैं और वहां क्रिकेट के जरिए अपनी पहचान बना रहे हैं। साद बिन जफर का जन्म 10 नवंबर 1986 को गुजरांवाला रावलपिंडी पाकिस्तान में हुआ था। उन्होंने अब तक कनाडा के लिए 12 वनडे और 40 टी-20 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। साद बिन जफर ने फैंस से पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करने का वादा किया है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर कनाडा के गेंदबाज पाकिस्तान के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा सकते हैं।
कनाडा के लिए भी जीत जरूरी
कनाडा और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित रही है। कनाडा की टीम भी अभी सुपर 8 के दौर में बनी हुई है। कनाडा को पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दूसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ टीम ने दमदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। कनाडा की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ जीतकर सुपर 8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications