PAK vs CAN: टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान-कनाडा के बीच मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
T20 World Cup 2024 Pakistan vs Canada: मंगलवार यानी 11 जून को पाकिस्तान और कनाडा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। पाकिस्तान की टीम शुरुआती दो मैच हार कर टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है। पाकिस्तान को अगर सुपर 8 में क्वालीफाई करना है तो कनाडा के खिलाफ टीम को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच
टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को अमेरिका के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। पहला मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ एक एक जीता हुआ मैच हार गई। ऐसे में कनाडा के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो का बन गया है।

पिच से गेंदबाजों को मिलेगा फायदा
पाकिस्तान और कनाडा के बीच होने वाला यह मैच नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम अब तक अपने बल्ले से छाप नहीं छोड़ पाए हैं। ऐसे में उनकी कोशिश कनाडा के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने की होगी। पिच की बात करें तो न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में अब तक लो स्कोरिंग मुकाबले ही हुए हैं।
यहां तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। एक बार फिर से तेज गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिल सकती है। पाकिस्तान के गेंदबाज इस पिच पर कनाडा के खिलाफ कहर बरपा सकते हैं।
जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
पाकिस्तान और कनाडा मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, ओवरकास्ट कंडीशन रह सकती है। ऐसे में टॉस जीतकर जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सामने वाली टीम को छोटे टोटल पर रोकना चाहेगी। अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है तो ऐसे में पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications