PAK vs CAN: इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं बेस्ट ड्रीम 11 टीम, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा!

T20 World Cup 2024 Pakistan vs Canada: पाकिस्तान और कनाडा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में कनाडा के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे। न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर गेंदबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है।

तेज गेंदबाजों पर लगाएं दांव

अगर आप पाकिस्तान और कनाडा के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए फेंटेसी टीम बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। पाकिस्तानी पेसर्स इस मुकाबले में कहर बरपा सकते हैं। पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ भी पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर, नसीम शाह और हारिस राऊफ ने शानदार प्रदर्शन किया था। इन तीनों ही गेंदबाजों पर आप दांव लगा सकते हैं।

T20 World Cup 1

बाबर आजम कर सकते हैं कमाल

बल्लेबाजी की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले में बल्ले से आलोचकों को जवाब देने की कोशिश करेंगे। ऐसे में बाबर आजम ड्रीम टीम में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अलावा फखर जमां भी कनाडा के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में कामयाब हो सकते हैं। इन खिलाड़ियों को आप अपनी ड्रीम टीम में जगह दे सकते हैं।

बेस्ट ड्रीम 11 टीम

कप्तान: बाबर आजम
उपकप्तान: मोहम्मद रिजवान
विकेटकीपर: श्रेयस मोव्वा
बल्लेबाज: निकोलस किरटन, फखर जमान और दिलप्रीत बाजवा।
ऑलराउंडर्स: शादाब खान और इफ्तिखार अहमद।
गेंदबाज: नसीम साह, मोहम्मद आमिर और शाहीन अफरीदी।

कनाडा की संभावित प्लेइंग इलेवन: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किरटन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), दिलप्रीत बाजवा, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी और जेरेमी गॉर्डन।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह और मोहम्मद आमिर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+