1 ओवर में पड़े 29 रन, टीम वर्ल्ड कप से बाहर, अब अपनी पत्नी और कोहली को लेकर दिग्गज ने जताई ये ख्वाहिश
T20 World Cup 2024 Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भारत के खिलाफ अपनी लय में नजर नहीं आये। मिचेल स्टार्क ने शुरुआती ओवर्स में ही काफी रन लुटा दिए थे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में वापसी करना काफी मुश्किल हो गया था। मिचेल स्टार्क के एक ही ओवर में रोहित शर्मा ने चार छक्के और एक चौका जड़कर 29 रन बटोर लिए थे।
फिर फ्लॉप हुए किंग कोहली
दूसरी तरफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी विराट कोहली जल्द ही पवेलियन लौट गए। वह अपना खाता खोलने में भी नाकाम रहे और जोश हेजलवुड की गेंद पर टिम डेविड को कैच दे बैठे। विराट कोहली से इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को खासी उम्मीदें होगी।

स्टार्क करते हैं कोहली को पसंद
भले ही विराट कोहली मौजूदा समय में फॉर्म में नहीं हो। लेकिन उन्होंने भारत के लिए कई बड़ी पारियां खेली है। कोहली के नाम कई विराट रिकॉर्ड भी है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी विराट कोहली को काफी पसंद करते हैं। विराट कोहली के साथ उन्होंने साल 2016 में बेंगलुरु की तरफ से आईपीएल भी खेला था।
जाहिर की ये ख्वाहिश
अब विराट कोहली को लेकर मिचेल स्टार्क ने एक और ख्वाहिश जाहिर की है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली उनकी टीम में खेले जिनमें उनकी पत्नी और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हिली भी हो। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा सच में होने वाला है तो बता दें कि ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। मिचेल स्टार्क ने अपनी फेवरेट टी 20 टीम में इन दोनों को ही जगह दी है।
मिचेल स्टार्क की 11 अल्टीमेट टी20 खिलाड़ियों की लिस्ट
सुनील नरेन, एलिसा हीली, विराट कोहली, मार्कस स्टॉयनिस, कीरोन पोलार्ड, एंड्रयू सायमंड्स, एबी डिविलियर्स, जसप्रीत बुमराह, जैक कालिस, डेल स्टेन, जहीर खान।












Click it and Unblock the Notifications