खूबसूरती के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी हैं फेल, आखिर कौन हैं अप्सरा सी दिखने वाली हारिस रऊफ की पत्नी?

T20 World Cup 2024 Meet Haris Raufs Wife: पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हारिस रऊफ इस वीडियो में अपने ही देश के फैन के साथ लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से फैंस खुश नहीं हैं। ऐसे में हारिस रऊफ को लेकर एक फैन ने कुछ कमेंट कर दिया जिसके बाद वह फैंस से बीच सड़क पर ही लड़ बैठे।

फैन से लड़ बैठे हारिस रऊफ

हालांकि, इस दौरान हारिस रऊफ की पत्नी मुजना मसूद मलिक भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने अपने पति हारिस रऊफ को रोकने की काफी कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद भी वह नहीं माने। हारिस रऊफ तेजी से फैन की तरफ आते हुए नजर आए। हारिश रऊफ की पत्नी के अलावा वहां अन्य लोग भी इकट्टा हो गए और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को रोकने की कोशिश की।

T20 World Cup 1

गर्लफ्रेंड मुजना मसूद मलिक से रचाई शादी

हारिस रऊफ ने अपनी गर्लफ्रेंड मुजना मसूद मलिक से शादी रचाई थी। जो पेशे से मॉडल हैं। हारिश रऊफ और उनकी पत्नी क्लासमेट रहे हैं। वही दोनों के बीच प्यार हुआ और काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बता दें कि हारिस रऊफ की गिनती पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाजों में की जाती है। हारिस रऊफ की गेंदबाजी स्पीड कई बार डेढ़ सौ को पार कर जाती है। यही वजह है कि हारिस की पत्नी मुजना ने शादी के समय HR150 के नाम से मेहंदी बनवाई थी।

पाकिस्तान ने फिर किया निराश

हारिस रऊफ की पत्नी खूबसूरती के मामले में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी फेल कर रही हैं। हारिस रऊफ की पत्नी की तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर करते रहे हैं। पाकिस्तान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने प्रदर्शन से फैंस को खासा निराश किया है। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने फिर भी अपना काम बखूबी निभाया। जबकि टीम के बल्लेबाज जिम्मेदारी उठाने में नाकाम रहे। पाकिस्तान कई बार छोटे लक्ष्य का पीछा भी करने में सफल नहीं रही। भारत के खिलाफ भी पाकिस्तान की टीम 120 रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+