T20 World Cup से पहले भारत के लिए बजी खतरे की घंटी! फॉर्म में बस तीन खिलाड़ी, कैसे मिलेगी जीत?
T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। भारत को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में भी भारतीय टीम हिस्सा लेने वाली है। भारतीय टीम में जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनमें से अधिकतर खिलाड़ी मौजूदा समय में आउट ऑफ फ्रॉम हैं।
फॉर्म में नहीं कप्तान रोहित
आईपीएल 2024 में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन साधारण रहा था। हालांकि, वही सीजन में एक शतक लगाने में कामयाब जरूर हुए थे। लेकिन इसके अलावा उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं आए। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के कुछ मुकाबले में आकर्षक पारी खेली लेकिन अधिकतर मैचो में वह फ्लॉप ही रहे।

कोहली ने दिखाया दम
भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप से पहले प्रचंड फॉर्म में हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल के दौरान विराट कोहली के बल्ले से 741 रन निकले। आईपीएल 2024 का ऑरेंज कैप कोहली ने अपने नाम किया। विराट कोहली का फॉर्म में होना टीम के लिए अच्छी खबर है। विराट कोहली के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का भी आईपीएल शानदार गुजरा है।
सिराज-पंड्या ने बढ़ाई चिंता
भारतीय टीम के उप कप्तान हार्दिक पंड्या का फॉर्म भी चिंता का विषय है। हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में बुरी तरीके से फ्लॉप रहे थे। बतौर कप्तान और बल्लेबाज उन्होंने फैंस को खासा निराश किया था। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन भी आईपीएल के दौरान निराशाजनक ही रहा। मोहम्मद सिराज शुरुआती ओवरों में नई गेंद के साथ विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके।
संजू-पंत से होगी उम्मीदें
वहीं भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी पिछले कुछ समय से शांत है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं। हालांकि ऋषभ पंत और संजू सैमसन का आईपीएल में अच्छे रन बनाए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications