जीत के बाद विराट कोहली के साथ किया था भांगड़ा, BCCI ने बांटे 125 करोड़ पर इन खिलाड़ियों की जेब रहेगी खाली!
T20 World Cup 2024, Latest News: 17 साल बाद भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही। साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं 17 साल बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर से भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर ही इसका जमकर जश्न मनाया।
कोहली ने किया जमकर भांगड़ा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ट्रॉफी जीतने के बाद बेहद खुश नजर आए। उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ मैदान में जमकर भांगड़ा किया। विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आए।

बीसीसीआई से मिला 125 करोड़ का ईनाम
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों के लिए 125 करोड़ का ईनाम का ऐलान किया है। इसके अलावा 24 करोड़ टीम को आईसीसी से मिलने वाले हैं। खुली बस में भारतीय टीम परेड करेगी। विजय जुलूस शाम पांच से सात बजे के बीच नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाला जाएगा। इस दौरान बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम को 125 करोड़ का चेक दिया जाएगा।
इन खिलाड़ियों की जेब रहेगी खाली!
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यह पैसा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के 18 लोगों में बांटने वाली है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिजर्व खिलाड़ी को इस प्राइज मनी का हिस्सा मिलेगा या नहीं? टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के रिजर्व खिलाड़ियों में शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान का नाम था।
इन खिलाड़ियों को पैसा देना है या नहीं यह पूरी तरह से बीसीसीआई पर निर्भर करता है। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में इन खिलाड़ियों को भी ईनाम का कुछ हिस्सा दिया जा सकता है या फिर इन खिलाड़ियों की जेब खाली भी रह सकती है।












Click it and Unblock the Notifications