T20 World Cup 2024: 'हम जीत गए, हमने कर दिखाया', सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़, जश्न में डूबा भारत

India WON T20 World Cup 2024: शनिवार को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा है। उसने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर विश्वकप अपने नाम किया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है ।

गौरतलब है कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया था और एक वक्त ऐसा लग रहा था कि भारत के हाथ से मैच निकल गया लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने संयमित रहते हुए गजब का खेल दिखाया और गेम का पासा ही पलट दिया जिसके चलते रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बन गया।

T20 World Cup 2024

ये पल ऐतिहासिक है, ये पल अद्भूत है, पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। देश में चारों ओर आतिशबाजियां हो रही हैं। लोग खूशी में झूम रहे हैं, जो सेलिब्रेशन नवंबर 2023 में अधूरा रह गया था वो इस जीत के साथ डबल हो गया है। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार हो गई है।

चारों ओर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लग गए हैं। आपको बता दें कि पहली बार रोहित और विराट ने एकसाथ खेलते हुए वर्ल्ड कप जीता है।

'हम जीत गए', 'हिंदुस्तान जिंदाबाद'

लोग सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं। 'हम जीत गए', 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'रोहित शर्मा की जय हो' , 'कोहली-पांड्या तुम्हें सलाम', 'सूर्या कुमार ने किया कमाल' इस तरह के कमेंट्स से लोग जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

टीम इंडिया को पीएम मोदी ने दी बधाई

मालूम हो कि टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने वीडियो जारी कर टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि 'हमारी टीम शानदार अंदाज में टी20 विश्व कप जीत कर लाई! यह मैच ऐतिहासिक था। आपने क्रिकेट की धरती पर विश्वकप तो जीता ही है साथ ही आपने अपने खेल से हर भारतीय का दिल जीत लिया। हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+