T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी? भारत-पाकिस्तान में किसने जीते हैं अधिक मुकाबले

T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना दमखम दिखाने को बेताब है। वर्ल्ड कप से पहले भारत ने प्रैक्टिस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की। भारत ने बांग्लादेश को 60 रनों से हराया। अब भारतीय टीम वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने वाली है। आयरलैंड के खिलाफ टीम जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप का आगाज शानदार तरीके से करना चाहेगी। आयरलैंड के बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलना है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए फैंस भी तैयार हैं। भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। 7 में से 6 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है। जबकि एक मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराने में सफलता हासिल की है। इन दोनों ही टीमों के बीच एक और हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

T20 World Cup 1

कोहली पर होगी फैंस की नजरें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार रहा है। विराट कोहली ने साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को एक हारी हुई बाजी में जीत दिला दी थी। विपरीत परिस्थितियों में विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर जबरदस्त साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिला दी।

रोहित-जायसवाल को देनी होगी मजबूत शुरुआत

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी रनों की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में दोनों ही सलामी बल्लेबाजों से टीम को एक मजबूत शुरुआत की अपेक्षा होगी। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा दोनों ही शुरुआती ओवर्स में बड़े-बड़े शॉट लगाने की काबिलियत रखते हैं।

कुलदीप साबित होंगे तुरुप का इक्का

पाकिस्तान के खिलाफ दिग्गज स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। एशिया कप और वर्ल्ड कप के दौरान कुलदीप यादव ने पिछले साल पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था। कुलदीप यादव की गेंद को समझने में पाकिस्तानी बल्लेबाज नाकाम रहे थे। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी कुलदीप यादव अपनी गेंद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मुश्किल में डाल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+