IND vs PAK: 120 गेंद पर 120 रन भी नहीं बना पाई पाकिस्तान, शोएब अख्तर हुए शॉक्ड, बल्लेबाजों पर फूटा गुस्सा

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारत को हराने का सपना एक बार फिर से पाकिस्तान का टूट गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ छह रनों से मुकाबला हार गई। इस हार के बाद पाकिस्तानी फैंस बेहद दुखी हैं। पाकिस्तानी फैंस लगातार टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल करने का काम कर रहे हैं। बाबर आजम और उनकी कप्तानी को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

पाकिस्तानी फैंस फिर निराश

भारत के इस मुकाबले को देखने के लिए पाकिस्तानी फैंस दूर-दूर से आए हुए थे। एक पाकिस्तानी फैन तो अपना ट्रैक्टर बेचकर पाकिस्तान और भारत का यह मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा हुआ था। लेकिन पाकिस्तान की टीम के प्रदर्शन को देखकर उसका दिल टूट गया। एएनआई से बात करते हुए यह फैन काफी मायूस दिखाई पड़ा।

T20 World Cup 1

फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी इस हार के बाद बेहद गुस्से में नजर आए। मैच के बाद शोएब अख्तर ने अपना गुस्सा बल्लेबाजों पर जाहिर किया। शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत सकती थी। 120 गेंद में 120 रन ही तो बनाने थे। अगर कोई टीम इतना भी नहीं कर सकती तो फिर वह क्या ही क्रिकेट खेलेगी। शोएब अख्तर पाकिस्तान के बल्लेबाजों की तकनीक पर सवाल उठाते हुए उन्हें जोरदार फटकार लगाई है।

जीत के करीब आकर हारा पाकिस्तान

दरअसल, भारतीय टीम की बल्लेबाजी के बाद ऐसा माना जा रहा था कि पाकिस्तान इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी। पाकिस्तान की टीम लंबे समय तक मुकाबले में बनी हुई थी। 14 ओवर पाकिस्तान में 80 रन बना लिए थे और उसके सिर्फ तीन ही खिलाड़ी आउट हुए थे। बचे हुए 6 ओवर में पाकिस्तान को महज 40 रन बनाने थे। यानी कि 36 गेंद में पाकिस्तान की टीम 40 बनाकर इस मुकाबले को जीत लेती। उसके पास सात विकेट हाथ में थे। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया। पाकिस्तान के कई दिग्गज इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं। वह लगातार टीम मैनेजमेंट को कोस रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+