IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ 'गजनी' बन गए रोहित शर्मा, बाबर आजम को भी आ गई हंसी
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: 9 जून यानी रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वह ओवरकास्ट कंडीशनका फायदा उठाना चाहेंगे। बाबर आजम ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। इसके अलावा टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम की भी वापसी हुई है।
पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव
लगातार फ्लॉप होने वाले आजम खान को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। आजम खान की जगह इमाद वासीम पाकिस्तान की तरफ से मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। दूसरी तरफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी तरह की कोई भी बदलाव नहीं किया है। रोहित ने टॉस के दौरान कहा कि हमें यह आकलन करने की जरूरत है कि परिस्थितियां कैसी है और एक अच्छा स्कोर क्या है इसका अंदाजा लगाना होगा।

टॉस के दौरान फिर भूल गए रोहित
टॉस के दौरान रोहित शर्मा से एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल, रोहित शर्मा की भूलने की आदत हर कोई जानता है। पाकिस्तान के खिलाफ टॉस के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, टॉस के लिए सिक्का रोहित शर्मा को उछालना था और सिक्का उनके जेब में ही था। लेकिन वह बाहर इधर-उधर देख रहे थे। जिसके बाद रवि शास्त्री ने उन्हें याद दिलाया कि टॉस का सिक्का उनकी जेब में है। इस घटना को देखकर वहां मौजूद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी हंसने लगे। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर।












Click it and Unblock the Notifications