‘पाकिस्तान टीम को दुश्मन की जरूरत नहीं है, ये खुद ही काफी हैं', वसीम अकरम ने बाबर आजम को जमकर लताड़ा

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है। पाकिस्तान को अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यूएसए से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस और क्रिकेट के दिग्गजों को उम्मीद थी कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में वापस दमदार वापसी करेगी। लेकिन पाकिस्तान को लगातार अपने दूसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा।

भारत 119 रनों पर हो गई थी ढेर

रविवार यानी 9 जून को पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ एक जीती हुई बाजी हार गई। दरअसल, टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने पिच का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों को महज 119 रनों पर ही ढेर कर दिया। टी-20 फॉर्मेट में पहली बार पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को ऑल आउट किया।

Wasim Akram

जीती हुई बाजी गई हार

ऐसा माना जा रहा था कि पाकिस्तान की टीम 120 रनों का पीछा आराम से कर लेगी। पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी रही। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने टीम को संभाली हुई शुरुआती दिलाई। पाकिस्तान की टीम 14 ओवर में तीन विकेट खोकर 80 रन बना चुकी थी। पाकिस्तान को 36 गेंद में महज 40 रनों की जरूरत थी और उसके हाथ में सात विकेट थे। ऐसे में पाकिस्तान की टीम फेवरेट दिखाई पड़ रही थी।

भारतीय गेंदबाजों की दमदार वापसी

लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। खास तौर पर जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों को झटका दिया। जसप्रीत बुमराह के अलावा अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने भी जबर्दस्त गेंदबाजी की। नतीजा पाकिस्तान को इस मुकाबले में 6 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

फूटा वसीम अकरम का गुस्सा

पाकिस्तान के हार के बाद टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने खिलाड़ियों पर जमकर निशाना साधा है। वसीम अकरम ने कहा पाकिस्तान टीम को दुश्मन की जरूरत नहीं है। यह खुद ही काफी है। हम उनके मुंह में क्या जूस डालेंगे। हम इनको बताएंगे क्या कि किस हालत में कैसे बैटिंग की जाये, बाबर बताएगा, कोच बताएगा। यह खिलाड़ी 8- 10 सालों से खेल रहे हैं। अब मैं बताऊंगा रिजवान को बुमराह को एक ओवर में विकेट लेने के लिए लाया गया है उसे सिंगल डबल खेलें। लेकिन गलत गेंदबाज के खिलाफ खराब शॉट खेला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+