T20 World Cup का खिताब जीतने वाली टीम होगी मालामाल, ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान, मिलेंगे करोड़ों
T20 World Cup 2024, Prize Money: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। इस बीच आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए प्राइज मनी का ऐलान भी कर दिया है। इस बार चैंपियन बनने वाली टीम को ऐतिहासिक प्राइज मनी मिलने वाली है।
प्राइज मनी की घोषणा
आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 93.51 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस डॉलर) रखा है, जो कि एक रिकॉर्ड है। वहीं साल 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने 5.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी रखी थी जो कि इस बार डबल कर दी गई है। इससे पहले कभी भी टी-20 वर्ल्ड कप में आईसीसी की तरफ से इतनी बड़ी राशि नहीं दी गई थी।

हारने वाली टीम भी होगी मालामाल
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को इस बार 2.45 मिलियन डॉलर (USD) दिए जाएंगे। जो भारतीय रुपये में करीब 20 करोड़ रुपये है। वहीं, उपविजेता टीम को 1.28 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। जो भारतीय रुपये में करीब 10.64 करोड़ रुपये है। इस बार सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को भी बड़ी प्राइज मनी मिलेगी। सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 6.55-6.55 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
5 जून को भारत का पहला मैच
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड के बाद पाकिस्तान से भिड़ने वाली है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 9 जून को हाई वोल्टेज मुकाबला खेलना है। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को होगा।












Click it and Unblock the Notifications