T20 WC 2024: 'मैं तो बस देविशा से लिपटा और रो पड़ा', जीत के बाद सूर्यकुमार ने कही हैरान कर देने वाली बात

T20 World Cup 2024: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब 17 साल बाद अपने नाम किया है, इस जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूबा है। इंडिया की सड़कों पर कल देर रात तक जाम लगा रहा, चारों ओर आतिशबाजियां होती रहीं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की भरमार आई है।

आपको बता दें कि इंडिया ने फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका 7 रनों से पराजित करके जीत अपने नाम की है। सांस रोक देने वाले इस मैच में, जब अफ्रीका को 30 गेंदों में तीस रन बनाने थे, तो हर किसी के मन में यही चल रहा था कि शायद अब मैच रोहित शर्मा की सेना के हाथों से निकल गया है।

T20 World Cup 2024

लेकिन तभी 20वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कैच पकड़ा जिसने पूरे मैच का रूख ही बदल दिया और इसके बाद ही भारत विश्वविजेता बन गया। सूर्यकुमार यादव के उस कैच की जीतनी भी तारीफ की जाए कम ही है।

अपने इस कठिनतम और शानदार मैच की वजह से सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आम से लेकर खास तक के सभी लोगों ने सू्र्या की तारीफ की है और उन्हें 'मैच वीनिंग' खिलाड़ी कहा है।

'जो कैच मैं ले रहा हूं, वो मैच जिताऊ हो जाएगा'

जज्बात का मीटर बुरी तरह से हाई है कि इसी बीच सूर्यकुमार यादव ने आज तक से खास बातचीत की और कहा कि 'मैं खुद नहीं जानता था कि जो कैच मैं ले रहा हूं, वो मैच जिताऊ हो जाएगा, मैं तो बस कैच ले रहा था, मैंने कुछ भी सोचा नहीं था।'

मैं नहीं जानता कि वहां लोग क्या कह रहे हैं-सूर्या कुमार यादव

'मैंने तो सोशल मीडिया खोला तक नहीं है, मैं नहीं जानता कि वहां लोग क्या कह रहे हैं, मैं तो खुद को संभाल ही नहीं पाया, मैं अपनी बीवी देविशा शेट्टी गले लगकर खूब रोया हूं। मैंने बस मम्मी-पापा से वीडियो पर बात की है, वो लोग बता रहे थे कि पूरा भारत जश्व मना रहा है, हम तो तीन-चार दिन बाद देश लौटेंगे तब हमें इस बारे में पता चलेगा, खैर जिस कैच की बात हो रही है उसके बारे में यही कह सकता हूं कि हमने ऐसे कैच पकड़ने की ट्रेनिंग ली है जो आज काम आ गई।'

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर विश्वकप जीता

गौरतलब है कि फाइनल मैच में पहली बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया था। 177 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई और इस तरह से भारत विश्वविजेता बन गया और रोहित शर्मा की टीम ने इतिहास रच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+