'तेरा इंडिया नहीं है ये', बीच सड़क पर फैन को मारने पहुंचा पाकिस्तान खिलाड़ी, पत्नी ने रोका फिर भी नहीं माना

T20 World Cup 2024 Haris Rauf video viral: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को यूएसए और भारत के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो मुकाबलों में हार झेलने वाली पाकिस्तान की टीम को दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना था। लेकिन आयरलैंड और यूएसए के बीच होने वाला मैच बारिश के भेंट चढ़ गया और इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप का सफर भी समाप्त हो गया।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को खासा निराश किया। खास तौर पर कप्तान बाबर आजम आउट ऑफ फॉर्म नजर आए। आईसीसी टूर्नामेंट में बाबर आजम का रिकॉर्ड वैसे भी निराशाजनक ही रहा है। दूसरी तरफ टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह से कॉलेप्स हुए। भारत के खिलाफ भी पाकिस्तान की टीम छोटे टोटल को प्राप्त करने में नाकाम रही थी। भारत ने पाकिस्तान के सामने 120 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे हासिल करने में टीम कामयाब नहीं हो सकी।

T20 World Cup 1

फैन को मारने दौड़े रऊफ

पाकिस्तान के बाहर होने के बाद टीम के खिलाड़ी बेहद मायूस है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हारिस एक फैन को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। इस दौरान हारिस रऊफ की पत्नी मुजना मसूद मलिक उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं। लेकिन हारिस रऊफ इसके बावजूद भी गुस्से में उस शख्स के पास पहुंच जाते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स को मारने के लिए हारिस जा रहे हैं। दरअसल, हारिस रऊफ अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे और इस दौरान उन पर एक पाकिस्तानी फैन ने कुछ कमेंट किया। इसके बाद हारिस उसे मारने पहुंच गए, इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पक्का कोई इंडियन होगा। लेकिन ऐसा नहीं था जिन्होंने हारिस रऊफ के साथ यह बदतमीजी की थी वह उन्हीं के देश यानी पाकिस्तान का फैन था।

फैंस में है नाराजगी

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की उनके देश के क्रिकेट फैंस भी लगातार आलोचना कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड में नहीं पहुंचने का दुख फैंस को भी है। पाकिस्तान ने अमेरिका से पहला मुकाबला गंवाया। इसके बाद भारत के खिलाफ भी एक जीता हुआ मैच पाकिस्तान की टीम हार गई। हालांकि, टूर्नामेंट के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+