USA vs ENG: इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में दमदार एंट्री, क्या भारत से होगा सामना!
T20 World Cup 2024 England win: इंग्लैंड ने यूएसए के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने सबसे अधिक 4 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। वहीं कप्तान जोस बटलर ने सबसे अधिक नाबाद 83 रन बनाने का काम किया। इंग्लैंड की टीम सुपर 8 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
क्या भारत से होगा सामना
अब इंग्लैंड की टीम का सामना सेमीफाइनल में भारत से हो सकता है। पिछली बार साल 2022 में इंग्लैंड की टीम ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने दमदार पारी खेली। जोस बटलर ने नाबाद 83 रन बनाने में सफलता हासिल की। इस दौरान हरमीत सिंह के एक ओवर में उन्होंने पांच लगातार छक्के जड़ने का भी काम किया।

जोस बटलर बने हीरो
कप्तान जोस बटलर के अर्धशतक और फिल सॉल्ट के साथ पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने दस विकेट से मैच को अपने नाम किया। 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दमदार शुरुआत की और मैच को खत्म करने का काम किया। इससे पहले इंग्लैंड ने अमेरिका की पारी 18.5 ओवर में 115 रन पर समाप्त कर दिया था।
अमेरिकाः स्टीवन टेलर, आंद्रिस गोउस (विकेटकीपर), नीतीश कुमार, आरोन जोंस (कप्तान), कोरी एंडरसन, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शेडली वान शाल्कविक, नोसथुश केनिगे, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुर्रन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉप्ली।












Click it and Unblock the Notifications