BAN vs NED: टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

T20 World Cup 2024 Bangladesh vs Netherlands: 13 जून यानी गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाना है। बांग्लादेश और नीदरलैंड्स दोनों के लिए ही इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी में बांग्लादेश और नीदरलैंड की हालत अभी एक जैसी ही है। दोनों ही टीमों के पास दो-दो अंक हैं। हालांकि, बांग्लादेश की टीम बेहतरीन नेट रन रेट की वजह से प्वाइंट्स टेबल में नीदरलैंड से आगे है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी हार

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले ही मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। लेकिन अगले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जीत के काफी करीब पहुंच गई थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के कारण बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा।

T20 World Cup 1

दोनों टीमों में होगी कांटे की टक्कर

बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें टिकी हुई है। नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर सुपर 8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी। दूसरी तरफ नीदरलैंड ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेला था। नीदरलैंड के खिलाड़ी भी बांग्लादेश को पटखनी देने का भरपूर प्रयास करेंगे।

जानिए पिच से किसे मिलेगी मदद

पिच की बात करें तो अर्नोस वेले ग्राउंड पर बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों को अधिक मदद मिलने की उम्मीद है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 143 रहा है। जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 141 रन है। ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच भी एक लो स्कोरिंग मुकाबला देखा जा सकता है। बांग्लादेश के पास बेहतरीन गेंदबाजी यूनिट है। नीदरलैंड के खिलाफ बांग्लादेश का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। बांग्लादेश इस मुकाबला को जीतने की प्रबल दावेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+