T20 World Cup 2022: इंडिया के खिलाफ शाहीन अफरीदी बनेंगे घातक बल्लेबाज? जानिए क्या बोले बाबर आजम?
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की पहली भिड़ंत पाकिस्तान से होने जा रही है। इस सुपर पावर मैच के लिए दोनों ही टीमों ने कमर कस ली है तो वहीं पाकिस्तान खेमे में स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वापसी से खुशी की लहर है। अपनी छनछनाती गेंदों से बल्लेबाजों को चारों खाने चित्त करने वाले अफरीदी की वापसी से अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला जोरदार होने की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि अपने घुटने की चोट की वजह से टीम से लंबे वक्त से बाहर चल रहे अफरीदी की वापसी इंडिया के लिए लिए बड़ा चैलेंज हैं तो वहीं इसी बीच कप्तान बाबर आजम ने शाहीन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
Recommended Video

एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आजम ने कहा कि अफरीदी पूरी तरह से ठीक होकर टीम में वापसी कर चुके हैं, उनके आने से निश्चित तौर पर पाकिस्तान की बॉलिंग मजबूत होगी, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो अपने उसी लय और रफ्तार में नजर आएंगे , जिसके लिए वो जाने जाते हैं। हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ आजम की टीम इलेवन का वो हिस्सा होंगे या नहीं? इस बारे में सीधे -सीधे कोई जवाब नहीं दिया लेकिन ये जरूर बता दिया कि वो टीम इंडिया के खिलाफ एक मजबूती के साथ उतरने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को जब दस विकेट से हराया था तब उस मैच के जिताऊ खिलाड़ी की भूमिका में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ही थे। उन्होंने ही स्टार प्लेयर रोहित शर्मा को जीरो, केएल राहुल को तीन और कोहली को 57 रन पर पवेलियन भेजा था और भारत को बिग टारगेट तक पहुंचने नहीं दिया था। एशिया कप में पाकिस्तान को भी उनकी कमी खली थी लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उनकी वापसी से पाक टीम काफी खुश है, अब आजम की उम्मीदों पर शाहीन कितना खरे उतरते हैं, वो तो 23 अक्टूबर को मैदान पर पता चलेगा जब इंडो-पाक की टीमें आमने-सामने होंगी।

यहां आपको ये भी बताते चलते हैं कि केवल बाबर आजम ने ही अफरीदी की वापसी पर खुशी नहीं जताई है बल्कि पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद सामी ने भी इसे टीम का प्लस प्वाइंट बताया है। उनका कहना है कि शाहीन की वापसी से अब पाकिस्तान में स्ट्राइक बॉलर की कमी नहीं होगी और निश्चित तौर पर अब पाकिस्तान का अटैकिंग पावर अब काफी जोरदार होने वाला है। मालूम हो कि एशिया कप के अलावा अफरीदी इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों की टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे, जिसमें पाकिस्तान को 3-4 हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications