T20 WC 2022: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच का कब और कहां होगा लाइव प्रसारण? भारतीय बल्लेबाजों की होगी असली परीक्षा
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है। रविवार को यह मैच पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद लगाई जा रही है, क्योंकि दोनों टीमें इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। अगर बारिश ने मैच में खलल नहीं डाला तो क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया जैसी घातक गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजों की असली परीक्षा होगी।

कब और कहां देखा जा सकेगा यह मैच?
ग्रुप बी का यह मुकाबला पर्थ के ग्राउंड पर खेला जाएगा। मैच का टेलिकास्ट भारतीय समयानुसार शाम 4:30 से शुरू होगा। मैच का टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर होगा। इसके अलावा मैच का लाइव प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी होगा।
पॉइंट टेबल में कौन कहां है?
आपको बता दें कि यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह को थोड़ा आसान करेगा। हालांकि भारत के लिए जीत अधिक फायदेमंद साबित हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी। विश्व कप शुरू होने से पहले सितंबर में भारत ने घरेलू टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को मात दी थी। वहीं पॉइंट टेबल की बात की जाए तो भारत उसमें पहले स्थान पर है दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। भारत के 4 पॉइंट हैं तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के 3 अंक हैं।












Click it and Unblock the Notifications