IND vs PAK मैच में कोहली में वाकई कोई आत्मा घुस गई थी, अश्विन ने कहा भगवान थे विराट पर मेहरबनान
T20 World Cup 2022 Virat Kohli: हाल में ही एक मूवी आई है कांतारा जिसके क्लाइमेक्स में हीरों के शरीर में लोकदेवता घुस जाते हैं और फिर वह सभी विरोधियों को मार गिराता है। यह कॉन्सेप्ट इतना पसंद किया जा रहा है कि क्षेत्रीय फिल्म के तौर पर शुरू हुई आज नेशनल टॉपिक बन चुकी है और बड़े स्तर पर हिट हो चुकी है। पूरी फिल्म दिव्यात्माओं को केंद्र बिंदु में रखकर बनाई गई है। अब भारत के स्पिनर आर अश्विन का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने जो कुछ किया ऐसा लगा जैसे उनके अंदर भी कोई आत्मा घुस गई हो।

कोहली ने कांतारा की तरह से ही ब्लॉकबस्टर क्लाइमेक्स लिख दिया
भारत को अंतिम तीन ओवर में 48 रनों की दरकार थी और विराट कोहली ने कांतारा की तरह से ही ब्लॉकबस्टर क्लाइमेक्स लिख दिया। इसमें कोहली ने 8 गेंदों पर 28 रन बनाए थे। प्रैशर बहुत ज्यादा था जिसने हार्दिक पांड्या को भी नहीं बख्शा। भारत बहुत आसानी से यह मैच हारता और जीतने के लिए बेजोड़ प्रदर्शन की जरूरत थी। विराट कोहली ने खुद को संभाले रखा और हारिस राउफ की दो गेंदों पर छक्के लगाकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

कोहली के अंदर वाकई में कोई आत्मा घुस गई थी
आखिरी ओवर में भी कोहली का छक्का याद रहेगा। वह नो-बॉल भी थी। जब कोहली भारत को जीता रहे थे तब कार्तिक आउट हो गए थे और आर अश्विन बैटिंग के लिए आए। रविचंद्रन ने अंतिम गेंद को चौके के लिए भेजकर भारत को जिताया और बाद में अपने यू-ट्यूब पर कहा, मुझे लगता है कि उस दिन कोहली के अंदर वाकई में कोई आत्मा घुस गई थी। जैसे गंगा मानों चंद्रमुखी में तब्दील हो गई। विराट कोहली ने अपनी तीखी आंखों से मुझे बताया अंतिम गेंद को कहां पर हिट करना है। मैंने खुद से कहा कि मैं ये कर सकता हूं, मुझे ये करना ही होगा।

कोहली को उस दिन भगवान ने बहुत कुछ दिया
जैसे ही कोहली ने हारिस रऊफ पर दो छक्के लगाए वैसे ही अश्विन को भी यकीन हो गया कि वे अंतिम गेंद पर रन बना सकते हैं। अश्विन ने कहा कि कोहली को उस दिन भगवान ने बहुत कुछ दिया तो वो उनको भी आखिरी के कुछ रन बनाने देगा। कम से कम कोहली के लिए बनाने देगा, जिन पर वो खुदा आज इतना मेहरबान है।
अश्विन ने बताया कि मैं जब बैटिंग के लिए आया तो मन ही मन दिनेश कार्तिक को कोस रहा था लेकिन तभी मैंने खुद को रिसेट किया। हमारे पास अभी भी करने का मौका है। आओ वो करें जो हम यहां करने आए हैं। मैंने खुद से कहा बॉल को देखना है, खाली जगह भेजना है और रन लेना है।

वाइड गेंद ने अश्विन की टेंशन खत्म की
फिर नवाज ने एक वाइड फेंक दी जिसके चलते अश्विन की टेंशन खत्म हो गई क्योंकि अब भारत कम से कम हार नहीं सकता था।
विराट कोहली ने उस मैच के दौरान 53 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी और अकेल दम पर कांतारा के क्लाइमेक्स स्टाइल में मैच जिता दिया। सच्ची बातों से प्रेरित मूवी फिर भी कुछ फंतासी थी लेकिन कोहली रियल के हीरो बन गए। वे वर्ल्ड कप में आगे और भी आत्मविश्वास से जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications