T20 World Cup 2022: विराट कोहली ने हवा में उछलकर एक हाथ से लपका शानदार कैच, देखने वाले रह गए दंग
T20 World Cup 2022 के 9वें वॉर्म अप मैच में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से मात दे दी। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र एक ओवर की गेंदबाजी में 4 रन देकर 3 विकेट हासिल कर लिए। गेंदबाजी से बल्लेबाजी में आज केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने हाफ सेंचुरी लगाई। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्ले से निराश किया। खासकर विराट कोहली पर आज सभी की नजरें थी, लेकिन अच्छा खेल रहे कोहली सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए।
Recommended Video

मैदान पर 'सुपरमैन' बने कोहली
विराट कोहली ने भले ही मैच में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन ना किया हो, लेकिन उन्होंने फील्डिंग में कमाल कर दिया। जी हां, विराट ने गेंदबाजी के दौरान ऐसी फील्डिंग का नजारा सभी के सामने पेश किया कि हर कोई देख हैरान रह गया। दरअसल, कोहली ने गेंदबाजी के दौरान अपनी शानदार फील्डिंग से एक रन आउट किया और एक जबरदस्त कैच पकड़कर विरोधी टीम को भी हैरानी में डाल दिया। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह दोनों विकेट विराट कोहली की वजह से ही भारतीय गेंदबाजों को मिले।

एक हाथ से लपका कैच
बता दें कि विराट कोहली ने पहले तो टिम डेविड को रन आउट किया और उसके बाद जब अंतिम ओवर में 11 रनों की जरूरत थी तो उन्होंने पैंट कमिंस का एक शानदार कैच बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर पकड़ लिया। कोहली ने यह कैच एक हाथ से ही पकड़ा। यह सच है कि अगर विराट की फील्डिंग से यह दो विकेट नहीं मिलते तो मैच का नतीजा कुछ और ही होता। इस कैच से पहले कोहली ने हर्षल पटेल के ओवर में एक जबरदस्त डायरेक्ट थ्रो मारकर टिम डेविड को आउट कर दिया।

180 पर ऑलआउट हो गई ऑस्ट्रेलिया
आपको बता दें कि इन दो विकेट के बाद तो मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में धड़ाधड़ विकेट गिर गए। पैट कमिंस का कैच लपकने के बाद शमी ने इसी ओवर में 2 विकेट और ले लिए इसके अलावा इस ओवर में एक रन आउट भी हुआ। बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 20 ओवर में 180 रन पर ऑलआट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications