T20 World Cup में खूब चलता है विराट कोहली का बल्ला, अब तक जड़ चुके हैं 10 अर्धशतक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पहले वॉर्मअप मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था। अब भारत को अपना पहला प्रैक्टिस मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 अक्टूबर को खेलना है।

ICC T20 World Cups Virat Kohli Records: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पहले वॉर्मअप मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था। अब भारत को अपना पहला प्रैक्टिस मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 अक्टूबर को खेलना है। उम्मीद है कि कोहली इस मैच में भारत की ओर से खेलते नजर आएंगे। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कोहली फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एशिया कप, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल की पारी खेली थी।

Recommended Video

    T20 World Cup: Virat Kohli के नाम एक रिकॉर्ड, दुनिया में कोई नहीं कर पाया | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    विराट कोहली से होगी रनों की उम्मीद

    विराट कोहली से होगी रनों की उम्मीद

    चेज मास्टर विराट कोहली से भारतीय टीम को बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। भारतीय टीम के पास मिडल ऑर्डर में सूर्य़कुमार यादव, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या होंगे। अगर टीम को वर्ल्ड कप में बेहतर करना है तो इन तीनों ही बल्लेबाजों को अपना बेस्ट देना होगा। वैसे तो कोहली की स्ट्राइक रेट को लेकर काफी बातें होती रही है। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में उन्होंने तेजी के साथ रन बनाए हैं।

    कोहली का रिकॉर्ड है शानदार

    कोहली का रिकॉर्ड है शानदार

    टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। साल 2012 से लेकर 2021 तक कोहली ने भारत की हर टी-20 वर्ल्ड कप टीम में हिस्सा लिया है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से खूब रन भी बनाने का काम किया है। पिछले वर्ल्ड कप में कोहली को अपनी कप्तानी में पहली बार टूर्नामेंट के नॉक आउट से बाहर होना पड़ा था। ऐसे में उनकी नजरें इस बार खिताब जीतने पर होगी।

    19 पारियों में जड़ चुके हैं 10 अर्धशतक

    19 पारियों में जड़ चुके हैं 10 अर्धशतक

    विराट कोहली अब तक टी-20 वर्ल्ड कप के 19 पारियों में 10 अर्धशतक लगाने का काम कर चुके हैं। वर्ल्ड कप में 76.81 के शानदार औसत से 845 रन बनाकर भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली दूसरे नंबर पर हैं। हाल ही में विराट कोहली ने अपना पहला टी-20 शतक भी बनाया है, लेकिन उन्हें विश्व कप में अभी यह उपलब्धि हासिल करना बाकी है।

    भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से

    भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को होना है। पिछले वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने के लिए कोहली इस साल तैयार हैं। वह शानदार फॉर्म में हैं और वह पाकिस्तान के खिलाफ टीम को जीत दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप खेलने गई भारतीय टीम से फैंस को खासी उम्मीदें बनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+