T20 World cup 2022: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल कर दी सेमीफाइनल की राह, बाहर होने का मंडराया खतरा

T20 World Cup 2022 में सेमीफाइनल की रेस हर दिन रोमांचक होती जा रही है। इस वक्त कांटे का मुकाबला ग्रुप ए में देखने को मिल रहा है, जहां से न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें सेमीफाइनल में जाने के लिए मजबूत दावेदारी ठोक रही हैं। इनमें से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब जंग दिलचस्प हो चुकी है। आज इंग्लैंड के हाथों न्यूजीलैंड की हार के बाद ग्रुप ए की पॉइंट टेबल में जो स्थिति बनी है, वो ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंताजनक है। जी हां, इंग्लैंड की जीत ने ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह को मुश्किल कर दिया है और अगर इंग्लैंड ने अपना आखिरी मुकाबला जीत लिया तो ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकता है।

tough time for Australia in T20 world Cup

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Jos Buttler की आंधी में टूटे ये रिकॉर्ड, अभी देखें | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    समझिए ग्रुप ए का समीकरण

    ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों के लिए लड़ाई दिलचस्प इसलिए हो गई हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों ही टीमों के 5-5 अंक हैं। हालांकि पॉइंट टेबल में न्यूजीलैंड टॉप पर है और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर है। श्रीलंका का चौथा स्थान है। न्यूजीलैंड नेट रन रेट की वजह से अभी भी टॉप पर बनी हुई है और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया खराब नेट रनरेट की वजह से ही तीसरे स्थान पर है।

    ऑस्ट्रेलिया कैसे हो सकता है टूर्नामेंट से बाहर?

    ग्रुप ए में अब हर किसी टीम का 1-1 मैच बचा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच अफगानिस्तान से खेलेगी और इंग्लैंड श्रीलंका से अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। अगर ऑस्ट्रेलिया अपने अगले मैच में अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराती है तभी वो इस टूर्नामेंट में जिंदा रह सकती है। ऐसे में फिर उसे यह दुआ करनी होगी कि श्रीलंका की टीम इंग्लैंड को अच्छे अंतर से हरा दे, लेकिन अगर मामला उल्टा हुआ या फिर ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप से बाहर हो जाएगा। फिर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए लगभग तय हो जाएंगी।

    इंग्लैंड कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल में?

    बात करें अगर इंग्लैंड की तो अभी उसका भी सेमीफाइनल में जाने का पक्का नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि वो नेट रन रेट में काफी पीछे है। अगर इंग्लैंड का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर होगा तभी ब्रिटिश टीम सेमीफाइनल में जा पाएगी। ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ इंग्लैंड को भी यही दुआ करनी होगी कि उसका आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट न चढ़ जाए। अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच से घमासान तगड़ है। वहीं न्यूजीलैंड अपने आखिरी मैच में आयरलैंड से भिड़ेगी, जिसे जीतते ही वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+