T20 World cup 2022: श्रीलंका ने दर्ज की पहली जीत, यूएई को 79 रनों से दी पटखनी
T20 World cup 2022 के 6वें मैच में श्रीलंका ने यूएई को 79 रनों से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर 12 में जाने की उम्मीदों को भी बरकरार रखा है। आपको बता दें कि श्रीलंका अपने पहले मैच में नामीबिया के खिलाफ 55 रनों से हार गई थी, लेकिन आज श्रीलंक ने यूएई को बड़े अंतर से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई को 153 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन यूएई की पूरी टीम सिर्फ 73 रनों पर सिमट गई।

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने ढहाया कहर
श्रीलंका की जीत में गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। वैसे अगर पूरे मैच को देखें तो आज का दिन गेंदबाजों के ही नाम रहा। पहले यूएई के कार्तिक मयप्पन ने इस विश्व कप की पहली हैट्रिक ली तो वहीं बाद में बाद में श्रीलंका के गेंदबाजों ने भी घातक गेंदबाजी की। वानिंदु हसरंगा और दुषमंथा चमीरा ने 3-3 विकेट लिए, जिसकी वजह से यूएई की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
यूएई की लगातार दूसरी हार
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप के फर्स्ट राउंड के मुकाबले में यूएई की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले नीदरलैंड्स ने यूएई को 3 विकेट से हराया था। आज श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद यूएई का सुपर 12 में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। वहीं श्रीलंका ने अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। श्रीलंका का अब अगला मैच 20 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ है और अगर श्रीलंका ने वो मैच भी अच्छे अंतर से जीत लिया तो सुपर 12 में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी।
यूएई के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ तक पार न कर सके
आज के मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजी भी अच्छी रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। निसांका ने 60 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए। बल्लेबाजी में यूएई की ओर से आयान अफजल खान ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। जुनैद सिद्दीकी ने 18 रन और चिराग सूरी ने 14 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।












Click it and Unblock the Notifications