T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रनों से कुचला, नॉर्टजे ने लिए 4 विकेट
टी20 वर्ल्ड कप 2022 दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मैच में प्रोटियाज ने पूरी ताकत से एशियाई टीम को 104 रनों से कुचलकर रख दिया है। रिलै रोसौव के तूफानी शतक के चलते दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के दौरान 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 101 रनों पर धराशाई हो गई।

Recommended Video
इस मैच में पूरी तरह से साउथ अफ्रीका हावी रहा। उन्होंने 206 रनों का टारगेट देने के बाद बांग्लादेश को कभी भी जमने नहीं दिया। ओपनर नाजमुल होसेन शंटो 9 रन बनाकर नार्टजे की गेंद पर बोल्ड हो गए। सौम्या सरकार ने 6 गेंदों पर 15 रन बनाए और वे भी नोर्टज के शिकार हुए। इस गेंदबाज ने कप्तान शाकिब अल हसन को भी नहीं बख्शा और 1 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद कैगिसो रबाडा ने अफिफ होसेन को 1 रनों पर आउट करके बांग्लादेशी टॉप ऑर्डर की चूले हिला दी।
अफ्रीका पेस बैटरी के सामने लिटन दास ने खुद को बचाए रखा लेकिन रन उनसे भी बनने मुश्किल थे। दास ने 31 रनों पर 34 रनों की पारी खेली। उनको स्पिनर तबरेज शम्मी ने आउट किया। इससे पहले शम्सी मेहदी हसन मिराज और विकेटकीपर नुरुल हसन को आउट कर चुके थे।
इस तरह से पूरी बांग्लादेशी बैटिंग इस अटैक के सामने पंगू साबित हुई और 16.3 ओवर में 101 रनों पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्ट्जे ने बहुत घातक बॉलिंग की और 4 ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिए। तबरेज शम्मी ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। कैगिसो रबाडा ने चार ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।
इस जीत से दक्षिण अफ्रीका का खाता भी खुल गया है क्योंकि बारिश के चलते उनका पहला मैच नहीं हो पाया था। जबकि बांग्लादेश को पहले मैच में जीत के बाद ये जबरदस्त हार मिली है और बड़ी टीमों के सामने उनका घटिया खेल एशिया कप से लेकर न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज होता हुआ अब टी20 वर्ल्ड कप तक जारी है।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने रिले रोसौव के तूफानी शतक और क्विंटन डिकॉक के बढ़िया अर्धशतक के दम पर अपनी पारी को सजाया। रौसोव ने 56 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली जबकि डिकॉक ने 38 गेंदों पर 63 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications