IND vs ZIM: जीत के साथ ही 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, बाबर आजम को पछाड़ा

भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में एक बड़ी जीत हासिल की। भारत ने सुपर-12 राउंड के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।

India vs Zimbabwe, 42nd Match, Super 12 Group 2 Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में एक बड़ी जीत हासिल की। भारत ने सुपर-12 राउंड के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से ही धमाल मचाया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

रोहित शर्मा ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा भले ही जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने बतौर कप्तान बड़ा कारनामा किया है। इस कैलेंडर साल में बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने कुल 21 मुकाबलों में जीत हासिल कर ली है। एक कैलेंडर साल में इतने मुकाबलों को किसी भी कप्तान ने नहीं जीता है। इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक साल में सबसे अधिक 20 मुकाबलों में जीत हासिल की थी।

बाबर आजम को इस मामले में पछाड़ा

बाबर आजम को इस मामले में पछाड़ा

रोहित शर्मा ने बाबर आजम के उस रिकॉर्ड को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत के साथ ही तोड़ दिया है। बाबर ने पिछले साल 2021 में बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में 20 जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन रोहित अब उससे आगे निकल चुके हैं। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। फैंस चाहेंगे कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी कमाल का प्रदर्शन जारी रखें।

भारत ने दमदार तरीके से जीता मुकाबला

भारत ने दमदार तरीके से जीता मुकाबला

वहीं मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से 186 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टीम के लिए सबसे अधिक नाबाद 61 रनों की तेज तर्रार पारी खेलने का काम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+