'ICC का झुकाव भारत की ओर है', शाहिद अफरीदी के इस कमेंट पर BCCI चीफ रोजर बिन्नी ने तोड़ी चुप्पी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान पाकिस्तान के एक पत्रकार ने आईसीसी पर भारत की ओर झुकने का आरोप लगाया था। यहां तक की पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीरी ने भी ऐसी ही मिलती-जुलती बातें कहीं हैं। ये सब बातें तब उठी जब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन इस बात को लेकर ज्यादा खुश नहीं थे कि खेल बारिश के द्वारा रोके जाने के 15 मिनट के अंदर ही शुरू हो गया।

भारत को सेमीफाइनल में पहुचांने के लिए ICC जुगाड़ कर रहा है
समा टीवी से बात करते हुए पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा था, शाकिब अल हसन भी यही कह रहे थे। और वो स्क्रीन पर भी दिखाया गया। आप ने ग्राउंड देखी...गीली थी। पर मुझे लगता है आईसीसी का झुकाव जो है, वो जरा किसी तरह से भारत को सेमीफाइनल में पहुचांने के लिए कर रहा है।
अफरीदी ने कमेंट किया था, मुझे पता है क्या हुआ। जितनी तेज बारिश हुई उसके हिसाब से मैच को जल्दी शुरू कर दिया गया। भारत खेल रहा है, आईसीसी के ऊपर पड़ने वाला दबाव छुपी बात नहीं है, कई सारी चीजें इससे जुड़ी हुई हैं।

कमेंट पर BCCI चीफ रोजर बिन्नी ने तोड़ी चुप्पी
इस कमेंट पर बीसीसीआई के चीफ रोजर बिन्नी ने बात की है। उन्होंने कहा है कि आईसीसी इवेंट्स के दौरान कोई भी टीम अपने लिए फायदे की बात नहीं सोच सकती है, फिर चाहे वह क्रिकेट का पॉवरहाउस भारत ही क्यों ना हो।
उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, ये अच्छी बात नहीं है। मुझे नहीं लगता आईसीसी से कोई ऐसा फेवर मिलता है। हर कोई वहां बराबर है। तो आप ऐसा नहीं कह सकते हैं। हम बाकी टीमों की तुलना में अलग क्या मिला है? भारत क्रिकेट में बड़ा पॉवरहाउस है लेकिन हम सभी को एक जैसा ही ट्रीटमेंट मिल रहा है।

भारत सेमीफाइनल के बहुत करीब है
जब बारिश शुरू हुई तब बांग्लादेश DLS नियम के हिसाब से चेज में आगे था। लेकिन वे खेल शुरू होने के बाद पीछे रह गए और बाद में पांच रनों से यह मैच हार गए। इस जीत के चलते भारत सेमीफाइनल के बहुत करीब है। भारतीय टीम को अब रविवार को जिंबाब्वे के खिलाफ खेलना है और टीम इंडिया यह मैच जीतने के बाद आराम से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications