IND vs ENG: ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक? सेमीफाइनल मुकाबले में किसे मिले मौका, दिग्गज ने बताई अपनी पसंद

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने से भारत अब बस दो कदम पीछे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपना हर कदम अब बेहद सावधानी के साथ रखना चाहेगी।

India vs England T20WC 2022 2nd Semi final: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने से भारत अब बस दो कदम पीछे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपना हर कदम अब बेहद सावधानी के साथ रखना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ सही प्लेइंग इलेवन का चयन करना बेहद जरूरी है। कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में अपने बेस्ट खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना चाहेंगे।

रवि शास्त्री ने पंत पर जताया भरोसा

रवि शास्त्री ने पंत पर जताया भरोसा

भारत गुरुवार को एडिलेड में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री की मानें तो सेमीफाइनल में ऋषभ पंत को मौका मिलना चाहिए। एडिलेड ओवल में ऋषभ पंत टीम के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। रवि शास्त्री का मानना ​​है कि पंत मैच विनर खिलाड़ी हैं और फिनिशर की भूमिका के लिए सही हैं। वह अकेले दम पर मैच जिताने का दम रखते हैं।

एडिलेड में उपयोगी साबित होंगे पंत

एडिलेड में उपयोगी साबित होंगे पंत

रवि शास्त्री के मुताबिक एडिलेड में बाउंड्री छोटी है और बाएं हाथ का बल्लेबाज वहां काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ पंत का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। बीते दिनों उन्होंने वनडे मैच में शतक जड़ टीम को जीत दिलाई थी। ऋषभ पंत प्रेशर गेम में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि मैनजमेंट पिच को देखते हुए प्लेइंग इलेवन का चयन करेगी।

आउट ऑफ फॉर्म नजर आए कार्तिक

आउट ऑफ फॉर्म नजर आए कार्तिक

दिनेश कार्तिक को वर्ल्ड कप में लगातार चार मुकाबलों में खेलने का मौका मिला। लेकिन वह इन मौकों का फायदा नहीं उठा सके। दिनेश कार्तिक को लेकर मैनजमेंट पॉजिटिव है और उनका बचाव कर रही है। लेकिन सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम को सही संयोजन पर ध्यान देना होगा। युजवेंद्र चहल के टीम में नहीं होने पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में इस मुकाबले में युजी की एंट्री भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+