'खराब कप्तान, बेकार मैनेजमेंट...', बाबर आजम एंड कंपनी पर बरसे शोएब अख्तर

T20 World Cup Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने जिंबाब्वे के खिलाफ उनकी टीम को मिली करारी हार के बाद अपनी गहरी निराशा जताई है। यह T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप 2 का मैच था जो पर्थ के ऑक्टस स्टेडियम में खेला जा रहा था और यहां पर पाकिस्तान की टीम को अप्रत्याशित ढंग से 1 रनों से हार मिली। हालांकि इस मैच में अपनी नजरें बनाए रखने वाले लोगों को पता होगा कि जिंबाब्वे की टीम बहुत अच्छा खेली जिसने आखिरी बॉल तक पाकिस्तान को टक्कर दी और अंत में विजेता बनकर उभरी।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Pakistan की हार से बौखलाए Shoaib Akhtar ने उगला जहर | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    शोएब ने इस पर गहरी निराशा जताई है

    शोएब ने इस पर गहरी निराशा जताई है

    लेकिन पाकिस्तान के नजरिए से यह हार T20 वर्ल्ड कप के पांचवें अपसेट के तौर पर गिनी जाएगी। इसी वर्ल्ड कप में ही चार अपसेट इससे पहले देखने को मिल चुके थे। पाकिस्तान को यह हार इसलिए भी चुभेगी क्योंकि टीम केवल 130 रन ही बना पाई थी। मोहम्मद वसीम ने चार विकेट चटकाए थे और प्लेइंग इलेवन में अपनी वापसी की थी। लेकिन पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन ही बना सकी। शोएब ने इस पर गहरी निराशा जताई है।

     बाबर आजम का बल्लेबाजी ऑर्डर डाउन करो

    बाबर आजम का बल्लेबाजी ऑर्डर डाउन करो

    अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि आप लोगों को समझाना इतना मुश्किल क्यों है। मैं पहले भी कह चुका हूं और अब मैं कह रहा हूं कि हमारे टॉप और मिडिल ऑर्डर के साथ हम बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं लेकिन हम लगातार जीत नहीं सकते। पाकिस्तान के पास एक खराब कप्तान है। पाकिस्तान विश्व कप से बाहर है। पिछले 3 मैचों में हार मिली उसमें नवाज ने ही अंतिम ओवर डाला था। शोएब अख्तर ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की टीम कहां पर चीजों को बदल सकती है जिसमें बाबर आजम का बल्लेबाजी ऑर्डर भी शामिल है।

    टीम में कई समस्याएं बताई

    टीम में कई समस्याएं बताई

    अख्तर कहते हैं, बाबर आजम को एक नंबर नीचे आना चाहिए। शाहीन अफरीदी की फिटनेस की समस्या दिख रही है। कप्तानी में एक बड़ी समस्या है और मैनेजमेंट में भी बड़ी समस्याएं दिखाई देने लगी है। ठीक है हम आपको सपोर्ट करते हैं लेकिन आप भी तो देखें कि किस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं? आप एक बड़े टूर्नामेंट में केवल इसी उम्मीद के साथ कदम नहीं रख सकते कि विपक्षी टीमें आपको जीतने देंगी।

    अब पाकिस्तान की टीम सुपर 12 के अपने मुकाबले में रविवार को नीदरलैंड का सामना करेगी लेकिन एक हार और मिली तो उनका T20 अभियान समाप्त हो जाएगा। उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण भी काफी पेचीदा बन चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+