बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, नीदरलैंड्स से मिले 'तोहफे' का उठाया फायदा

Pakistan vs Bangladesh: T20 वर्ल्ड कप में आज का दिन पाकिस्तान के लिए एक नई सुबह लेकर आया। वह क्रिकेट टीम जो भारत और जिंबाब्वे से हारने के बाद खुद को आलोचकों के चक्रव्यूह में फंसा हुआ पा रही थी उसको बाहर निकालने का काम नीदरलैंड्स ने किया। जी हां, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स का मुकाबला पाकिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में निर्णायक साबित हुआ क्योंकि बाबर आजम एंड कंपनी ने बांग्लादेश को मात देकर इस विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस ग्रुप से भारत की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है यानी उसका जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाला मुकाबला अब डेड रबर हो चुका है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Bangladesh के खिलाफ Shaheen Afridi की गेंद ने उगली आग | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    Pakistan reaches into Semifinals after beating Bangladesh


    नीदरलैंड्स से मिले तोहफे के बाद पाकिस्तान को अंतिम चार में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को किसी भी हाल में हराना था और वे इससे मैच में काफी कंफर्टेबल दिखाई दिए। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टाइगर्स को पाक गेंदबाजों ने कभी भी टिकने नहीं दिया। हालांकि शंटो ने ओपनिंग में 48 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली लेकिन और कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका केवल मध्यक्रम में अफीफ होसैन ही 20 गेंद पर नाबाद 24 रन बना सके।

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अब वर्ल्ड कप और भी ज्यादा कॉन्फिडेंट का मामला हो गया है क्योंकि उनके मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पूरी तरह मैच फिटनेस में दिखाई देने लगे हैं और उन्होंने लय भी हासिल कर ली है। भारत के खिलाफ मुकाबले में बिल्कुल अपने रंग से उतरे हुए नजर आए शाहीन अफरीदी इस बार 4 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लेने में कामयाब रहे उन्होंने लिटन दास, नुरुल हसन, मोसादेक हॉसैन और तस्कीन अहमद को आउट किया। इसके अलावा शादाब खान ने भी 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए।

    इस तरह से बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी और इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने ये टारगेट 19वें ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया।

    हालांकि पाकिस्तान को एक बार फिर अपने कप्तान बाबर आजम की खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा जिन्होंने 33 गेंद जाया करने के बाद केवल 25 रन ही बनाए और नसुम अहमद की गेंद पर आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान ने 32 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली और वे इबादत हुसैन की गेंद पर आउट हुए। मोहम्मद नवाज को लिटन दास ने 4 रनों के स्कोर पर रन आउट कर दिया लेकिन टारगेट बहुत छोटा था जिसको हासिल करने में मोहम्मद हारिस और शान मसूद ने गलती नहीं की। मोहम्मद हारिस ने एक तेज पारी खेलते हुए 18 गेंदों पर 31 रन बनाए। मुस्ताफिजुर ने इफ्तिकार अहमद को भी 1 रन पर आउट कर दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और पाकिस्तान को जीत के लिए दो ओवर में 2 ही रन चाहिए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+