'तेरी जीत मेरी जीत', भारतीय फैंस के साथ मिलकर पाक फैंस गा रहे हैं- ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे

पाकिस्तान की टीम इस समय नीदरलैंड के खिलाफ जीत की ओर आगे बढ़ रही है। आज कोई अपसेट देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि पाक खिलाड़ी इस मैच को जीत ही लेंगे। उनके लिए विश्व कप के शुरुआती दो मैच हारने के बाद हर मुकाबला करो या मरो सरीखा है। साथ ही पाक फैंस ये भी उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम भी अपने बचे हुए सभी मैच जीत जाए। आज भारत का मुकाबला पर्थ की बाउंसी पिच पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है जो एक कड़ा मुकाबला हो सकता है।

Pakistan fans wants Indias win ahead of Team India match against South Africa

इसलिए बाबर आजम की टीम के फैंस भारतीय टीम की जीत की दुआएं भी कर रहे हैं। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिस तरीके से भारत का साथ चाहिए वे उसी सुर में अपनी ताल भी मिला रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस को गाना गाए हुए देखा जा सकता है- 'तेरी जीत मेरी जीत, तेरी हार मेरी हार' और ऐसा वे भारतीय फैंस के साथ पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम के बाहर गा रहे हैं। यह वीडियो काफी देखा जा रहा है और आप इसको यहां पर देख सकते हैं।

इसके अलावा पाकिस्तानी फैंस यह गाना भी गा रहे हैं कि यह दोस्ती हम नहीं तोडेंगे और भारतीय फैंस के साथ गले भी मिल रहे हैं। दोनों देशों के बीच इस तरह का वार्तालाप देखना काफी अच्छा लग रहा है। जहां तक पाकिस्तान के नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले की बात है तो ये पर्थ की मजेदार पिच पर खेला जा रहा है जहां पर पाकिस्तान ने नीदरलैंड की टीम को 20 ओवर में केवल 91 रनों पर ही समेट दिया है। पूरे मैच के दौरान नीदरलैंड के बल्लेबाजों को एक्सप्रेस स्पीड पर मिल रहे उछाल से परेशान देखा गया।

इस मैच में शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया तो वही नसीम शाह 4 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट हासिल कर पाए। शादाब खान को 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट मिले। हालांकि बाबर आजम के लिए यह लगातार तीसरा सफल मैच है क्योंकि वे 4 रन बनाकर रन आउट हो गये। हालांकि मोहम्मद रिजवान एक मैच जिताने वाली पारी खेल रही हैं और पाकिस्तान की टीम एक आसान जीत की ओर बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+