PAK vs ZIM: अब पाकिस्तान को चाहिए भारत का साथ, वर्ना हो जाएगा वर्ल्ड कप से काम तमाम

पाकिस्तान की टीम के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक बेहद खराब गुजरा है। पहले भारत और फिर जिम्बाब्वे के हाथों टीम को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा।

PAK vs ZIM, 24th Match, Super 12 Group 2, ICC Mens T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की टीम के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक बेहद खराब गुजरा है। पहले भारत और फिर जिम्बाब्वे के हाथों टीम को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान को अब अपने मैच के साथ-साथ दूसरी टीमों के मुकाबलों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Pakistan की किस्मत तय करेगी Team India, जानें समीकरण | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

    पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

    पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना अब उनके हाथ में नहीं है। यदि भारत अपने सभी मैच जीत जाता है और जिम्बाब्वे की टीम बांग्लादेश से हार जाती है तो पाकिस्तान की टीम इस रेस में बनी रहेगी। हालांकि, पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा। इसके साथ ही उन्हें उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे अपने बचे हुए तीन मैचों में से कम से कम दो मैच हार जाये।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी कड़ी टक्कर

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी कड़ी टक्कर

    पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी एक मैच खेलना है। लेकिन पाकिस्तान से पहले 27 अक्टूबर को भारत की टीम अफ्रीका से भिड़ेगी। अगर भारत दक्षिण अफ्रीका को हराने में सफल रहती है और पाकिस्तान नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो फिर वह अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रख पाएगी।

    अफ्रीका को जीतने होंगे सभी मैच

    अफ्रीका को जीतने होंगे सभी मैच

    दक्षिण अफ्रीका ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में दो मैच खेले हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को अंक शेयर करने पड़े थे, जबकि बांग्लादेश को उन्होंने बड़े अंतर से हराया था। अफ्रीका के तीन मैच भारत, पाकिस्तान और नीदरलैंड से होना है। अगर दक्षिण अफ्रीका ये तीनों ही मैच जीत लेती है तो वह फिर आसानी के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी।

    जिम्बाब्वे भी कर सकती है हैरान

    जिम्बाब्वे भी कर सकती है हैरान

    दक्षिण अफ्रीका के अलावा जिम्बाब्वे के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का बेहतरीन मौका है। जिम्बाब्वे ने अब तक दो मैच खेले हैं और उसे दोनों मैच में पॉइंट्स मिले। जिम्बाब्वे ने दो ऐसी टीमों के खिलाफ अंक हासिल किया, जो बड़ी टीमें थी। जिम्बाब्वे को अब बांग्लादेश, भारत और नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलना है। अगर वह इन तीनों में से दो मैच भी जीत जाती है तो उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+