NZ vs PAK: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से कभी नहीं हारा है पाकिस्तान, मैच से पहले जानें रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया है। ग्रुप ए में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को पछाड़ते हुए न्यूजीलैंड ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह बनाई।

T20 World Cup 2022 NZ vs PAK head to head: न्यूजीलैंड की टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया है। ग्रुप ए में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को पछाड़ते हुए न्यूजीलैंड ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह बनाई। लेकिन अब न्यूजीलैंड का सामना एक ऐसी टीम के साथ होना है जिसके खिलाफ वर्ल्ड कप में उनका रिकॉर्ड बेहद खराब है।

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान से नहीं मिली है जीत

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान से नहीं मिली है जीत

साल 1992 और 1999 वनडे वर्ल्ड कप और 2007 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का एक-दूसरे से आमना-सामना हुआ था। लेकिन इन तीनों ही मुकाबलों में पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबलों में जीत दर्ज करने में अब तक नाकाम रही है। लेकिन इस बार वह इस रिकॉर्ड को बदलना चाहेंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा है रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा है रिकॉर्ड

इन दोनों के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चार बार पाकिस्तान जबकि दो बार न्यूजीलैंड को जीत मिली है। आखिरी बार दुबई में पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों का सामना हुआ था। जिसमें पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जानें की उम्मीद खत्म हो गई थी, लेकिन किस्मत से वह यहां तक पहुंच गए हैं।

दोनों टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

दोनों टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

भले ही अब तक आंकड़े पाकिस्तान के पक्ष में रहा हो, लेकिन मौजूदा न्यूजीलैंड की टीम को हल्के में नहीं आंका जा सकता है। न्यूजीलैंड की टीम के पास दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी टीम के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टीम टी-20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 28 बार एक-दूसरे से टकराईं हैं। जिसमें पाकिस्तान ने 17 औऱ न्यूजीलैंड ने 11 मैच जीते हैं। इस मैच का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, फिन एलन, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

पाकिस्तान: बाबर आजम, रिजवान, हारिस मोहम्मद, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+