T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच बारिश के चलते रद्द, जानिए ग्रुप A के पॉइंट टेबल क्या बदला?
T20 world cup 2022 के सुपर 12 राउंड का एक और मैच बारिश में धुल गया है। बुधवार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच का मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ही होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो सका और बिना टॉस का सिक्का उछले मैच को रद्द कर दिया गया। बता दें कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ही भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया था।

ग्रुप ए की पॉइंट टेबल की क्या है स्थिति?
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला है, जिसके बाद ग्रुप ए की पॉइंट टेबल में समीकरण बदल गए हैं। हालांकि न्यूजीलैंड अभी भी 3 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं अफगानिस्तान अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। बसे उसे एक अंक मिल गया है। हालांकि अफगानिस्तान के लिए यह नुकसान हो सकता है, क्योंकि अगर आज का मैच होता और अफगानिस्तान मैच जीत जाता तो 2 अंक मिलते।
दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे मैच भी हुआ था प्रभावित
आपको बता दें कि इस टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड का यह दूसरा मैच है, जिसे बारिश के कारण रद्द किया गया है। इससे पहले ग्रुप बी के दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मैच को भी रद्द कर दिया गया था। वहां भी दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था, जिसके बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी आसान होती नजर आई थी। बारिश की वजह से अभी टूर्नामेंट के और भी मुकाबले प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं अफगानिस्तान को सुपर 12 के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications