IND vs SA: पहले जड़ा छक्का फिर मिली ऐसी गेंद कि मैदान पर ही बैठ गए केएल राहुल, मैदान पर आए फिजियो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल को एक बार फिर मौका दिया गया है। लगातार दो पारियों में फ्लॉप होने वाले केएल राहुल इस मुकाबले में भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकें। केएल राहुल महज 9 रन बनाकर आउट हो गए।
India vs South Africa, 30th Match, Super 12 Group 2 Highlights: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल को एक बार फिर मौका दिया गया है। लगातार दो पारियों में फ्लॉप होने वाले केएल राहुल इस मुकाबले में भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकें। केएल राहुल महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। लुंगी एंगीडी की गेंद पर राहुल एडन मार्करम को कैच थमा बैठे। राहुल के आउट होने के बाद फैंस उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका देने की बात कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने बनाए सिर्फ 15 रन
कप्तान रोहित शर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले रोहित शर्मा इश मुकाबले में गलत शॉट खेलकर आउट हो गए। लुंगी एंगीडी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह लुंगी को ही अपना कैच थमा बैठे। रोहित शर्मा का आउट ऑफ फॉर्म होना टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। फैंस उम्मीद करेंगे कि रोहित आने वाले मुकाबलों में टीम के लिए रन बनाने का काम करें।
केएल राहुल को लगी चोट
पहला ओवर मेडन खेलने के बाद केएल राहुल चोटिल हो गए। केएल राहुल ने पहले लुंगी एंगीडी की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। लेकिन इसी ओवर में वह चोटिल हो गए। घुटने से थोड़ा ऊपर उन्हें गेंद लग गई। गेंद लगने के बाद वह मैदान पर ही बैठ गए। इसके बाद फिजियो मैदान के अंदर आए और केएल राहुल की जांच की। अच्छी बात यह रही कि वह थोड़ी देर बाद वापस खेलने के लिए तैयार हो गए थे।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।
साउथ अफ्रीकाः टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, राइली रूस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पर्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगीडी और एनरिख नॉर्खिया।












Click it and Unblock the Notifications