कगिसो रबाडा ने किया अर्थ का अनर्थ, अपने सास-ससुर से बोली ऐसी हिंदी कि हंसते-हंसते हो जाएगा पेट में दर्द

T20 World Cup 2022 के लिए सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। विश्व कप का आगाज 16 अक्टूबर से हो गया है। अभी फर्स्ट राउंड के मुकाबले जारी हैं। सुपर 12 राउंड का आगाज 22 अक्टूबर से होगा। ऐसे में सुपर 12 में पहले से ही पहुंची हुई टीमें अभी या तो प्रैक्टिस में व्यस्त हैं या फिर मौज-मस्ती करके माइंड को रिलेक्स करने का काम कर रही हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी भी अपने मैच से पहले मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का मस्ती वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरजे करिश्मा के साथ दिखे कगिसो रबाडा

आरजे करिश्मा के साथ दिखे कगिसो रबाडा

दरअसल, वायरल वीडियो में कगिसो रबाडा फेमस रेडियो जॉकी करिश्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में करिश्मा कगिसो रबाडा की पत्नी बनी हैं और अपने पति को उनके सास-ससुर यानि कि अपने मम्मी-पापा से मिलवा रही हैं। रबाडा इस दौरान हिंदी में अपने सास-ससुर से बात करते हैं, लेकिन उन्होंने जो हिंदी बोली उसमें सब अर्थ का अनर्थ हो गया। रबाडा का यह वीडियो इतना फनी है कि जो भी इसे देखे उसके हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाए।

रबाडा ने ससुर को बोला 'सूअर'

रबाडा ने ससुर को बोला 'सूअर'

वायरल वीडियो में कगिसो रबाडा सबसे पहले नमस्ते बोलते हैं। इसके बाद वो कहते हैं, "ईस्ट और वेस्ट माई सास इज बेस्ट"। आगे रबाडा कहते हैं- मैं आपके परिवार को पाकर धनिया आ गया हूं। यहां रबाडा के कहने का अर्थ होता है कि मैं धन्य हो गया हूं। रबाडा की इस गलती को करिश्मा ठीक करती हैं। इसके बाद रबाडा अपने ससुर को नमस्ते कहते हुए ससुर को 'सूअर' कह देते हैं। यहां भी करिश्म रबाडा को सही करती हैं।

रबाडा के वीडियो पर धवन ने भी दिया रिएक्शन

रबाडा के वीडियो पर धवन ने भी दिया रिएक्शन

इसके बाद रबाडा अपने ससुर को सॉरी कहते हैं, लेकिन यहां भी उनसे एक गलती हो जाती है। वो अपने ससुर से माफी मांगते हुए कहते हैं, "सॉरी मैं चुमा चाहता हूं।" यहां रबाडा को कहना होता है कि सॉरी मैं क्षमा चाहता हूं। इसके बाद करिश्मा इस वार्तालाप को खत्म करती हुईं रबाडा को वहां से लेकर चली जाती हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो आरजे करिश्मा ने ही अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अभी तक 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि यूजर्स वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। आईपीएल में रबाडा के साथ खेलने वाले शिखर धवन भी इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+