बारिश-बादल पर्थ में आज भी छाए रहेंगे, जानिए IND vs SA मैच पर कितना पड़ेगा इसका असर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला आज पर्थ में होने जा रहा है और यहां तेज पिच पर पहले के मुकाबलों की तुलना में थोड़ी अधिक चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं। टीम इंडिया ने अपने दोनों मैच जीते हैं तो दक्षिण अफ्रीका अभी तक अपराजेय रही है। बारिश ने इस टीम का एक मुकाबला खराब किया था। बारिश की मार इस पूरे वर्ल्ड कप पर पड़ रही है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबले एक के बाद एक बिना गेंद फेंके समाप्त हुए हैं।

T20 World Cup 2022 India vs South Africa weather today at Perth

हर क्रिकेट प्रेमी और क्रिकेटर खुद पूरा गेम चाहते हैं। देखते हैं आज पर्थ में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौसम का हाल क्या रहेगा। इस पर बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के मौसन विज्ञान ब्यरो ने बताया है कि पर्थ में आज का दिन भी बारिश की मार से अछूता नहीं है क्योंकि आसमान में बादल बताए गए हैं और बारिश के चांस भी 50 प्रतिशत हैं। बारिश होने की संभावना आज दोपहर और शाम के समय रहेगी।

भारत जब खेलने उतरेगा तब स्थानीय समय के हिसाब से 7 बज रहे होंगे। हो सकता है तब बारिश का कुछ असर देखने को मिले लेकिन मुकाबला रद्द होने के कोई चांस नहीं हैं कोई गेम के दौरान 11 प्रतिशत चांस ही बारिश के होंगे। यह मैच भारत में चार बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

खास बात यह है कि पर्थ में पिछले तीन दिन में बारिश होती रही है। मैच के दिन तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और 49 प्रतिशत आद्रता देखने को मिलेगी। हवा की रफ्तार 34kmph देखने को मिलेगी।

साउथ अफ्रीका पहले ही जिंबाब्वे के खिलाफ बारिश का कहर देख चुका है और एक अंक शेयर कर चुका है। जबकि एक मैच में उन्होंने बांग्लादेश को हराया था। दूसरी और भारतीय टीम ने बारिश के पूरे आसार के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में पूरा मुकाबला खेला था और फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ भी पूरा मैच हुआ। आज पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में रोमांचक भिंड़त देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+