IND vs PAK: दर्दनाक हार के बाद पाकिस्तान में फिर टूटे TV, सहवाग ने कहा- दिवाली हमारे यहां है और पटाखे...

भारत से करीबी हार के बाद पाकिस्तानी फैंस में गम का माहौल है। तीन ओवर में 48 रन बचाने में पाकिस्तानी गेंदबादज नाकाम रहे और भारत ने इस मुकाबले को जीतकर दीवाली से पहले भारत को बड़ा गिफ्ट देने का काम किया।

India vs Pakistan, HighlightsVirender Sehwag on Twitter: भारत से करीबी हार के बाद पाकिस्तानी फैंस में गम का माहौल है। तीन ओवर में 48 रन बचाने में पाकिस्तानी गेंदबादज नाकाम रहे और भारत ने इस मुकाबले को जीतकर दीवाली से पहले भारत को बड़ा गिफ्ट देने का काम किया। वहीं भारत की इस जीत के बाद पाकिस्तानी फैंस लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

T20 World Cup 2022

पाकिस्तान में फिर टूटे टीवी

रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस एक बार फिर अपना गुस्सा टीवी पर निकाला। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें फैंस अपनी टीवी तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो पूर्व विस्फोक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही सहवाग ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

सहवाग ने कहा- सरिलैक्स पड़ोसी!

वीरेंद्र सहवाग ने वीडियो शेयक करते हुए लिखा कि सरिलैक्स पड़ोसी! यह तो बस एक मैच है। हमारे यहां दीपावली है तो पटाखे फोड़ रहे हैं और आप बेवजह टीवी फोड़ रहे हैं। नहीं यार इसमें टीवी का क्या कसूर? सहवाग के इस ट्वीट पर फैंस भी अपना रिएक्शन देने का काम कर रहे हैं। सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते रहते हैं।

पाकिस्तानी मीडिया ने भी कोहली की तारीफ

कोहली ने जिस तरीके से पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। पाकिस्तान के कई दिग्गज कोहली की इस पारी की सराहना कर रहे हैं। कोहली ने 31 रन पर चार विकेट गिरने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+