T20 WC, IND vs PAK में कैसा रहेगा मौसम का हाल, मेलबर्न में बारिश के आसार दे रहे हैं बुरी खबर
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है। इस मैच के साथ ही दोनों टीमों की सुपर 12 स्टेज शुरू हो जाएगी। इस मैच के बाद भारत को अगले मुकाबले में सुपर 12 में नई एंट्री नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। नजरें पाकिस्तान के मैच पर है क्योंकि यह इस स्टेज का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला है। इससे पहले भारत का एक वार्म अप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश ने धो दिया। एक गेंद भी फेंकी नहीं जा सकी थी। हमने देखा है कि वार्म अप स्टेज के दौरान कुछ मुकाबलों को बारिश ने पूरी तरह प्रभावित किया।
Recommended Video

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में मौसम कैसा रहेगा
आइए देखते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में मौसम कैसा रहेगा। क्या यहां पर भी बारिश अपने रुख से मैच को प्रभावित करेगी? तो एक खराब खबर यह है कि रविवार को होने वाले इस मैच पर मौसम का असर पड़ने के काफी चांस हैं।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टिकट पहले ही बिक चुके हैं लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में इस बार की गर्मियां काफी बारिश देख रही हैं क्योंकि वहां पर लगातार तीसरी बार ला नीना का प्रभाव देखने को मिला है। मेलबर्न एक ऐसा एरिया है जहां पर बारिश काफी देखने को मिल जाती है और इसकी चपेट में भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी आ सकता है।

95 प्रतिशत बारिश के चांस
ऑस्ट्रेलिया की सरकार की वेबसाइट के मुताबित सुबह के समय बारिश होने के आसार काफी ज्यादा होंगे और दोपहर की शुरुआत में भी यही हाल रहने की उम्मीद है।
वेबसाइट पर मौसम का पूर्वानुमान ऐसे था- 95 प्रतिशत बारिश के चांस हैं, जो सुबह और दोपहर की शुरुआत हो सकती है। थंडरस्टॉर्म के चांस हैं। साउथवेस्ट दिशा में हल्की हवा चलेगी जिसकी रफ्तार 15 से 20 kph हो सकती है और फिर दोपहर की शुरुआत के साथ हवा का दक्षिणी रुख हो जाएगा।

पूरे क्षेत्र में लगभग 94 प्रतिशत बादल
Accuweather.com की भविष्यवाणियों पर विश्वास किया जाए, तो सुबह बारिश की 68% संभावना है जो दोपहर में 25% तक कम हो जाती है। हालांकि, शाम तक, लगभग 2 घंटे लगातार बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। पूरे क्षेत्र में लगभग 94 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे।

खेल के शुरू होने का समय-
मैच लोकल टाइम के अनुसार शाम 7 बजे है, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे बैठ रहा है। ऐसे में इस बात की काफी संभावना है कि भारत बनाम पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मैच बिना एक भी गेंद खेले बेकार हो जाए। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ग्रुप-स्टेज के लिए कोई रिजर्व दिन नहीं हैं, ये केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications