हार्दिक पांड्या ने कहा था मैं पाकिस्तान के लिए खेलूंगा, 154.7 kph के बॉलर को याद आई वो बात
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इस समय एक्सप्रेस तेज गेंदबाजों की पूरी फौज तैयार है जहां पर नसीम शाह काफी प्रभावशाली दिखाई देते हैं। वे कम उम्र के हैं और तीनों फॉर्मेट में खेलने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने हाल ही में T20 डेब्यू किया था और वह काफी अच्छा रहा था। एशिया कप में नसीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और अब वे T20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं। एक और युवा गेंदबाज है मोहम्मद हसनैन और अनुभवी हारिस राउफ का नाम भी सामने आता है।

पाकिस्तान के सुपर फास्ट बॉलर हारिस रउफ
पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ T20 क्रिकेट में इस समय शायद सबसे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और इन तेज गेंदबाजों की खास बात है लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा के आस पास की गति। तेज गेंदबाज हारिस ने उस समय को याद किया है जब भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने यह बताया था कि राउफ जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। यह मामला 2018-19 का है जब राउफ को नेट बॉलर के तौर पर सेलेक्ट किया गया था और उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया टूर पर टीम इंडिया को गेंदबाजी की थी।

हार्दिक पांड्या को काफी प्रभावित किया
आज हारिस राउफ 28 साल के हो चुके हैं और उन्होंने तब हार्दिक पांड्या को काफी प्रभावित किया था। स्टार ऑलराउंडर ने उस समय कहा था कि वह काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। द ग्रेड क्रिकेटर यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए राउफ ने बताया, हार्दिक पांड्या मेरे साथ गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने कहा कि मैं काफी अच्छी बॉलिंग कर रहा हूं और वह इस बात को लेकर पूरे निश्चित थे कि मैं जल्द ही पाकिस्तान टीम में खेलने वाला हूं।

ट्राई सीरीज में जबरदस्त परफॉर्मेंस किया
हारिस ने हाल ही में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई ट्राई सीरीज में जबरदस्त परफॉर्मेंस किया और ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसी ही उम्मीद है। यहां पर राउफ अपनी 150 की स्पीड से बल्लेबाजों को आतंकित करने में कामयाब हो सकते हैं। ट्राई सीरीज के दौरान उन्होंने 14.6 के औसत के साथ 6 विकेट चटकाए थे। अपनी गति के लिए काफी चर्चित ये गेंदबाज के खिलाफ 23 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले की ओर देख रहा है। तब पाकिस्तान सुपर स्टेज में अपना पहला मुकाबला खेलेगा और इस विश्वकप अभियान की शुरुआत भी करेगा। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेला जाएगा।

पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम:
वैसे इस पाकिस्तान की टीम के तेज गेंदबाजों के बीच बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपनी अलग जगह बनाते हैं जो बहुत तेज तो नहीं है लेकिन 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ ही बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी करते हैं।
पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद
रिजर्व: मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिरी












Click it and Unblock the Notifications