IND vs PAK: स्टेडियम के बाहर 'लुंगी' डांस पर जमकर नाचे फैंस, वायरल हो रहा वीडियो
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को टॉस जीतने का फायदा मिल सकता है।
India vs Pakistan, 16th Match, Super 12 Group 2: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को टॉस जीतने का फायदा मिल सकता है। अगर बीच में बारिश के कारण मैच छोटा होता है तो फिर दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज इसका लाभ उठा सकते हैं। रोहित शर्मा ने तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ इस मुकाबले में उतरने का फैसला किया है।

मेलबर्न में क्रिकेट फैंस ने मचाया शोर
इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मेलबर्न के मैदान पर पहुंचे हैं। दोनों देशों से फैंस अपनी टीम को चीयर करने के लिए जोश के साथ हाथ में झंडा लिए स्टेडियम पहुंच गए हैं। मैच शुरू होने से 3-4 घंटे पहले से ही मेलबर्न मैदान के बाहर फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। फैंस लगातार जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं, इस दौरान उन्होंने वहां जमकर डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लुंगी डांस पर जमकर नाचे फैंस
इस मैच को देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चे भी स्टेडियम में नजर आए। मैच शुरू होने से ठीक पहले मेलबर्न मैदान के बाहर लुंगी डांस पर भारतीय फैंस ने जमकर ठुमके लगाए। फैंस में इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मुकाबले का इंतजार लंबे समय से फैंस को था, ऐसे में जब दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाने का समय करीब आया तो फैंस अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, आर. अश्विन, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, नसीम शाह।












Click it and Unblock the Notifications