IND vs PAK: अर्शदीप सिंह ने लिया बदला! वर्ल्ड कप की अपनी पहली गेंद पर बाबर आजम को भेजा पवेलियन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम के कप्तान बाबर आजम बिना खाता खोले ही आउट हो गए। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पवेलियन भेजने का काम किया।
India vs Pakistan, 16th Match, Super 12 Group 2: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम के कप्तान बाबर आजम बिना खाता खोले ही आउट हो गए। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पवेलियन भेजने का काम किया। बाबर आजम एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे। अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद रिजवान को भी आउट किया।

बेकार गया पाकिस्तान का डीआरएस
आउट होने के तुरंत बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने डीआरएस का इस्तेमाल किया। लेकिन फैसला उनके हक में नहीं गया। अर्शदीप सिंह ने वर्ल्ड कप की अपनी पहली गेंद पर विकेट झटककर आलोचकों को करारा जवाब दिया। एशिया कप में कैच छूटने के बाद अर्शदीप सिंह पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही मैच में अर्शदीप सिंह ने अपने हुनर का परिचय दिया।

अर्शदीप सिंह ने लूटी महफिल
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को भुवनेश्वर कुमार ने शानदार शुरुआत दिलाई। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में बल्लेबाजों पर दवाब बनाने का काम किया। जिसका फायदा दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने उठाया। अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बाबर आजम और फिर मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजने का काम किया। भुवी और अर्शदीप सिंह के अलावा मोहम्मद शमी भी इस मैच में खेल रहे हैं।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये दिग्गज खिलाड़ी
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।












Click it and Unblock the Notifications