T20 World Cup 2022: आखिरी वॉर्म अप मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मैच

T20 World Cup 2022 ब्रिस्बेन में टीम इंडिया कल अपने दूसरे वॉर्म अप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मैच गाबा के मैदान पर होगा। पहले वॉर्म अप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया था तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों 9 विकेट से हार गई थी। भारत और न्यूजीलैंड की टीमों का यह आखिरी वॉर्म अप मैच होगा। ऐसे में दोनों टीमों की यह कोशिश होगी कि अपने आगे के मैचों से पहले जो भी परीक्षण करने हैं वो कर लिए जाएं।

India vs New Zealand Warm up match

कितने बजे शुरू होगा मैच?

ब्रिस्बेन में गाबा के मैदान पर होने वाला भारत और न्यूजीलैंड के बीच वॉर्म अप मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 2 पर मैच पर सीधा प्रसारण होगा। इसके अलावा डिज्नी हॉटस्टार पर भी मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

क्या मैदान पर उतरेंगे ऋषभ पंत?

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म अप गेम में मैदान पर नहीं उतरे थे। पंत को छोड़कर रोहित शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को खिलाया था। ऋषभ पंत मैच के दौरान अपने पैर पर आइस पैक और कई सारे बैंडेज लगाकर बैठे हुए दिखे थे। ऐसे में पिछले मैच के बाद से ही यह अटकलें लग रही हैं कि क्या ऋषभ पंत गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं? क्या वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलेंगे?

दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

भारत

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल,आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड

मार्टिन गप्टिल, फिन एलन, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम , ट्रेंट बाउल्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+