इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ जीता टॉस, लिया बॉलिंग का फैसला, ये है प्लेइंग 11

T20 World Cup 2022, India vs England, 2nd Semifinal- एडिलेड में आज भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला हो रहा है। भारत ने अपने ग्रुप बी में 8 अंक हासिल करके टॉप किया था तो वहीं इंग्लैंड ने ग्रुप ए में 7 ही अंक हासिल किए। इंग्लैंड को टी20 और वनडे फॉर्मेट की बड़ी टीम माना जाता है। ये 2013 के चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद पहली बार है जब इंडिया-इंग्लैंड की टीमें आईसीसी नॉकआउट गेम में आमने-सामने आ रही हैं। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।

T20 World Cup 2022, India vs England, 2nd Semifinal-

भारत की टीम में बदलाव की बात हो रही थी लेकिन रोहित शर्मा ने उसी टीम को बैक किया जिसने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी। ऋषभ पंत को खिलाया गया है और अक्षर पटेल को भी जगह मिली है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम को मार्क वुड और डेविड मलान की चोटों ने दो बदलावों के लिए मजबूर किया है। इनके स्थान पर फिल सॉल्ट और क्रिस जॉर्डन अंदर आए हैं।

इस मैच के विजेता को पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल मैच में खेलने का मौका मिलेगा। फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पाकिस्तान के लिए यह परीकथा सरीखी प्रतियोगिता रही है और भारत की एक जीत फैंस की मुंहमांगी मुराद पूरी कर देगी।

पिच की बात करें तो यहां पर स्विंग हासिल हो सकती है। एडिलेड ओवर अपनी लंबी स्ट्रेट बाउंड्री के लिए जाना जाता है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी है। पिच पर घास भी है और ये हार्ड सतह है। यहां पर अच्छा स्कोर बनता दिख रहा है लेकिन अभी तक औसत स्कोर 157 रन रहा है।

India vs England Semifinal Match Playing Eleven-

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (कीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+