'कोहली हमें दे दें, ट्रॉफी आप ले जाएं', 'असली पाकिस्तान' में भारतीय परिवार का भव्य स्वागत- VIDEO
भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक महा मुकाबला बनने के चांस नजर आने लगे हैं। रोहित शर्मा एंड कंपनी को आज एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला करना है और अगर वे अंग्रेजों को मात देने में सफल होते हैं तो उनका सामना रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान से होगा। ऐसा होता है तो इस T20 वर्ल्ड कप में चार चांद लग जाने हैं। पाकिस्तान का नाम जेहन में आते ही भारतीयों के दिमाग में संदेह के कई सवाल भी आने लगते हैं। सवाल यह है कि असली पाकिस्तान क्या है?

पाकिस्तान में बिल्कुल अपने घर जैसा अनुभव
पाकिस्तान के बारे में एक आम धारणा यह है कि वह सीमा पार आतंकवाद में लगातार भारत के खिलाफ काम कर रहा है तो वही पाकिस्तान की जनता में कई ऐसे लोग भी शामिल है जो अमन-चैन चाहते हैं जो आपस में प्यार से रहना चाहते हैं। कुछ साल पहले ही बजरंगी भाईजान नाम की एक फिल्म आई थी जहां पर पाकिस्तान की जनता का एक ऐसा चेहरा दिखाया गया था जो प्यार मोहब्बत की भाषा को बखूबी समझता है। वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान के संभावित मुकाबले से पहले पाकिस्तान के एक जर्नलिस्ट ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जहां पर भारतीय परिवार को पाकिस्तान में बिल्कुल अपने घर जैसा अनुभव हासिल हुआ।

विराट कोहली हमें दे दें, आप ट्रॉफी लेकर जाएं
यह भारतीय परिवार पाकिस्तान में अपनी बेटी के इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के लिए पहुंचा था और उनको ताहिर खान नाम के एक पाकिस्तानी से भरपूर प्यार मिला। ताहिर ने परिवार को लिफ्ट दी और हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाली फैमिली को अपने ऑफिस में भोजन भी कराया। इतना ही नहीं मजाकिया अंदाज में ताहिर ने यह भी कहा कि आप हमें कोहली दे दें यानी कोहली पाकिस्तान की टीम से खेले और ट्रॉफी आप लोग ले जाएं। ताहिर खान इस वीडियो में कहते हैं, आप विराट कोहली हमें दे दें। आप ट्रॉफी लेकर जाएं। इस दौरान वे हंसते भी हैं।
यहां देखें वीडियो-
यह परिवार खाने में बिरयानी का लुत्फ उठा रहा है और जो वीडियो वायरल हुई है वह भारतीय फैंस में काफी पसंद की जा रही है। वीडियो वायरल करने वाले पत्रकार ने कहां है, मैं अपने भारतीय दोस्तों और फॉलोअर्स को यह वीडियो दिखाना चाहता हूं। एक भारतीय फैमिली जो अपनी बेटी के इस्लामाबाद में टेनिस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान आई है। वह मेरे अच्छे दोस्त ताहिर खान से मिले और उनसे लिफ्ट भी ली। उन्होंने वीडियो में अपने अनुभव के बारे में बात की है। यह असली पाकिस्तान है। आप वीडियो देख सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications