T20 World Cup 2022: शुरुआती झटकों के बाद सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा पाकिस्तान, भारत को दिया 160 का लक्ष्य

T20 World Cup 2022 के हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 160 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी उतरी पाकिस्तानी टीम एक तरफ तो लगातार विकेट गंवाती रही, लेकिन शान मसूद और इफ्तिकार अहमद की हाफ सेंचुरी की मदद से पाकिस्तानी टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने डेथ ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी की और अंतिम 5 ओवर में 53 रन जोड़ लिए।

India vs pakistan

अर्शदीप और पांड्या की घातक गेंदबाजी

वहीं भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने घातक गेंदबाजी की। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट निकालने का काम किया। पाकिस्तान की ओर से इफ्तिकार अहमद (51) और शान मसूद (52) को छोड़कर कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाया। तीन खिलाड़ियों को छोड़कर कोई प्लेयर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। डेथ ओवर्स में शाहीन शाह अफरीदी ने 8 गेंदों में 16 रन ठोक दिए। शान मसूद ने भी डेथ ओवर्स में अच्छे रन बटोरे।

बाबर बिना खाता खोले हुए आउट

आपको बता दें कि पाकिस्तान की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही थी और मैच के दूसरे ही ओवर में पाकिस्तान को कप्तान बाबर आजम के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद तो रह-रहकर विकेट गिरते ही चले गए। पाकिस्तान 15 ओवर में 100 के पार पहुंची और उसके बाद तो अगले 5 ओवर में पाकिस्तान ने 53 रन जोड़ लिए। पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि लगातार गिरते विकेटों के बीच रन बनने का सिलसिला नहीं रूका। यही वजह है कि पाकिस्तान 159 तक पहुंच गया।

भारतीय गेंदबाजी हुई अच्छी

भारतीय गेंदबाजों ने आज अच्छी गेंदबाजी की। भारत की ओर से हार्दिक और अर्शदीप ने 3-3 विकेट लिए। भुवनेश्वर और शमी के खाते में 1-1 विकेट आया। पंड्या ने 14वें ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया। पाकिस्तान की ओर से इफ्तिकार ने 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 छक्के भी लगाए। हालांकि, 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+