T20 World Cup 2022 से पहले पाकिस्तानी टीम में बदलाव, चोटिल उस्मान की जगह फखर जमान को मौका

T20 World cup 2022 से पहले पाकिस्तान की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ ही दिन पहले टीम के लेग स्पिनर उस्मान कादिर चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि उस्मान कादिर चोटिल तो काफी दिन से थे, लेकिन वो रिकवर नहीं हो पाए और इसलिए उनकी जगह फखर जमान को अंतिम पंद्रह में शामिल कर लिया गया है।

fakhar zaman

इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल हुए थे उस्मान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उस्मान कादिर के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी, जिससे वो उभर नहीं पाए हैं। उस्मान कादिर को यह चोट 25 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान लगी थी। इसी चोट की वजह से उस्मान कादिर वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह फखर जमान को शामिल किया गया है।

23 अक्टूबर को भारत से होगा पाकिस्तान का मुकाबला

जानकारी के मुताबिक, फखर जमान शनिवार को शाहीन शाह अफरीदी के साथ लंदन से ब्रिस्बेन के लिए रवाना होंगे। यह दोनों खिलाड़ी 19 अक्टूबर को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दो प्रैक्टिस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि फखर जमान का टीम में शामिल होने से पहले एक फिटनेस असिस्मेंट होगा। इसके बाद वो टीम के साथ जुड़ जाएंगे। पाकिस्तान का पहला मैच 23 अक्टूबर को भारत से होगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर , नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+