T20 world Cup 2022: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच भी बारिश में धुला, ग्रुप ए की पॉइंट टेबल में बदले समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2022 पर बारिश का साया लगातार मंडरा रहा है। सुपर 12 राउंड के कई बड़े मुकाबले अभी तक बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में आज होने वाले दोनों मैच बारिश में धुल गए। पहले आयरलैंड और अफगानिस्तान और अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि दोनों ही मुकाबले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने थे, लेकिन सुबह से ही हो रही बारिश ने दोनों मैचों को धो दिया। न तो पहले मैच में टॉस हो सका और ना ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच का सिक्का उछल सका।
Recommended Video

दिलचस्प हुई ग्रुप ए की जंग
वहीं कांटे की टक्कर होने की उम्मीद लगाकर बैठे क्रिकेट फैंस को भी जोर का झटका लगा है, क्योंकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला इस विश्व कप का सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक था। इस भिड़ंत का इंतजार फैंस को काफी दिनों से था। बारिश के कारण मैच रद्द हो जाने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिए गए हैं। अब सुपर 12 राउंड में ग्रुप ए की जंग और भी दिलचस्प हो गई है, क्योंकि अंक तालिका में अब पहली चार टीमों के पास 3-3 अंक हैं। यह चार टीमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं।
ग्रुप ए में आगे के क्या समीकरण हो सकते हैं?
आपको बता दें कि ग्रुप ए में अभी न्यूजीलैंड की टीम 3 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद इंग्लैंड दूसरे और आयरलैंड तीसरे स्थान पर है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। इन चारों ही टीमों के 3-3 अंक हैं। आपको बता दें कि 29 अक्टूबर को यानि कि कल श्रीलंका का मुकाबला न्यूजीलैंड से है और अगर श्रीलंका ने कल का मैच जीत लिया तो वो सीधा पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी, क्योंकि श्रीलंका का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और इंग्लैंड तीनों से बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications