सेमीफाइनल में पहुंचाने वाली जीत से ज्यादा खुश नहीं हैं जोस बटलर, इंग्लैंड से और बेहतर की उम्मीद
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) का कहना है कि उनकी टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीतने के लिए रास्ता ढूंढना था। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुआ ये मुकाबला इंग्लैंड के लिए काफी खराब गया क्योंकि जीत के बावजूद इंग्लिश टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उनके गेंदबाजों ने श्रीलंका को 141 रनों पर समेट दिया और फिर जोस बटलर व एलेक्स हेल्स की पारी ने उनकी जीत भी सुनिश्चित कर दी। लगा की मैच 15 ओवर तक किसी भी हाल में खत्म होना चाहिए लेकिन अंग्रेजों ने एक के बाद एक विकेट गिराए और अंतिम ओवर में किसी तरह जीत दर्ज की।

यहां पर इंग्लैंड को एक चौंकाने वाली हार का सामना भी करना पड़ सकता था अगर बेन स्टोक्स एक बार फिर संकटमोचक की भूमिका में ना होते। स्टोक्स अंत तक टिके रहे और 36 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली।
जाहिर है जीत के लिए किए गए संघर्ष ने जोस बटलर को नाखुश किया है और उन्होंने मैच के बाद कहा कि उन्होंने मैच का लुत्फ नहीं उठाया क्योंकि यह बाद में बहुत करीबी मामला हो गया था।
बटलर ने कहा, मैच को इंजॉय नहीं किया। हमें गेम को जीतने का रास्ता ढूंढना पड़ा।
इंग्लिश कीपर ने बेन स्टोक्स की तारीफ की और कहा कि ऐसी मुश्किल परिस्थितियां बेन स्टोक्स के लिए ही बनी हैं। उन्होंने कहा, ऐसी परिस्थितियां उनके लिए बनी हैं, वे इस टी20 टीम में हमारे लिए बहुत सारे रोल निभा सकते हैं। श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की लेकिन आदिल रशीद ने हमारी वापसी कराई। उन्होंने इस विकेट पर शानदार गेंदबाजी की।
बटलर ने युवा ऑलराउंडर सैम करन की भी तारीफ की और कहा कि वह आने वाले समय में इंग्लैंड की टीम के अहम सदस्य बन सकते हैं। कप्तान ने कहा कि यह एलेक्स हेल्स की पारी थी जिसने श्रीलंका से गेम छीनना सुनिश्चित कर दिया।
इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के बाद वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। दूसरे ग्रुप में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम चार में जाती दिख रही हैं। तो वही पाकिस्तान के लिए यह सफर यहीं समाप्त होता नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
