Dinesh Karthik के पिता ने जीता फैंस का दिल, ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर बढ़ाया बेटे का हौसला, कहा- ये तो चमत्कार है...

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में टीम के फिनिशर दिनेश कार्तिक कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

T20 World cup Dinesh Karthik father interview: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में टीम के फिनिशर दिनेश कार्तिक कुछ खास कमाल नहीं कर सके। भारतीय टीम को जब दो गेंदों में जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी तब वह स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन अश्विन ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर कार्तिक की गलती को छिपा लिया और भारत को मैच जिताया।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Dinesh Karthik के लिए Australia पहुंचे उनके पिता | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    कार्तिक के पिता पहुंचे ऑस्ट्रेलिया

    कार्तिक के पिता पहुंचे ऑस्ट्रेलिया

    दिनेश कार्तिक के पिता कृष्ण कार्तिक अपने बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। नीदरलैंड के खिलाफ भारत को अपना अगला मैच खेलना है, इस मुकाबले से पहले कृष्ण कार्तिक अपने बेटे से मिलने पहुंचे हैं। कृष्ण कार्तिक को भरोसा है कि टी-20 वर्ल्ड कप दिनेश कार्तिक के लिए शानदार होगा।

    37 साल की उम्र में उसे खेलते देखना चमत्कार से कम नहीं

    37 साल की उम्र में उसे खेलते देखना चमत्कार से कम नहीं

    दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए उनके पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस वर्ल्ड कप के बाद क्या होगा? 37 साल की उम्र में उसे भारत के लिए खेलते हुए देखना मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। अगर वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलते हैं तो यह हमारे लिए बोनस होगा। बता दें कि दिनेश कार्तिक अपने पैरेंट्स के साथ ही रहते हैं और अक्सर उनके परिवार के सदस्य उनका मैच देखने के लिए भी आते हैं। कार्तिक की मां को भी कई बार स्टेडियम में स्पॉट किया जा चुका है।

    पिता की ख्वाहिश थी बेटा बने क्रिकेटर

    पिता की ख्वाहिश थी बेटा बने क्रिकेटर

    दिनेश कार्तिक के पिता ने बताया कि उनकी ख्वाहिश थी कि दिनेश कार्तिक क्रिकेटर बने। लेकिन भारत में ही रहना है ये उनके परिवार के लिए कंफर्म नहीं था। कृष्णा कुवैत में शिक्षक थे और अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने उसे 12 साल की उम्र में ही उसकी भाभी के घर चेन्नई भेज दिया था। इसके बाद सीएस सुरेश कुमार ने कार्तिक के कोच बने और उनके करियर को एक नई दिशा देने का काम किया।

    बेटे की फिनिशर भूमिका देखना चाहते हैं कृष्ण

    बेटे की फिनिशर भूमिका देखना चाहते हैं कृष्ण

    भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक का चयन फिनिशर के रोल के लिए किया गया है। उनके पिता भी अपने बेटे को मैच फिनिश करते हुए देखना चाहते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न का मुकाबला देखने से वह चूक गए थे। लेकिन अगले मैच में वह स्टेडियम से कार्तिक का हौसला बढ़ाएंगे। सिडनी में टीम प्रैक्टिस कर रही थी और उस वक्त कार्तिक के पिता वहीं मौजूद थे। वह आम दर्शकों की तरह वहां शांति के साथ टीम की प्रैक्टिस का मजा उठा रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+